CUET UG Phase 2 Admit Card : इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें सीयूईटी एडमिट कार्ड, जानें किस दिन है परीक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 11:21 AM IST

CUET UG Phase 2 Admit Card : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) एडमिट कार्ड 2022 आज 2 अगस्त, 2022 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी कर दिया गया है। 4, 5 और 6 अगस्त को होने वाली सीयूईटी फेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है...

CUET UG Phase 2 Admit Card : इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें सीयूईटी एडमिट कार्ड, जानें किस दिन है परीक्षा

CUET UG Phase 2 Admit Card : National Testing Agency, NTA Common University Entrance Test, CUET UG Phase 2 Admit Card 2022 आज 2 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया है। बता दें, परीक्षा 4, 5 और 6 अगस्त को होनी है, इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, CUET एडमिट कार्ड 2022 केवल चरण 2 परीक्षा के पहले तीन दिनों के लिए जारी किया जाता है, CUET UG 20 परीक्षा अगस्त, 2022 तक चलेगी, अन्य तिथियों के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।

Common University Entrance Test एडमिट कार्ड केवल cuet.samarth.ac.in पर जारी किए गए हैं, जिसके बाद यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को लाइव कर दिया गया।

सीयूईटी यूजी चरण 2 प्रवेश पत्र में सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे परीक्षा का स्थान, परीक्षा तिथि, शहर और अन्य सभी जानकारी होगी। सभी को इस प्रवेश पत्र को परीक्षा हॉल में ले जाना होगा क्योंकि इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CUET 2022 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर छात्र लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन करने के लिए अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अब आप शहर की सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड के लिंक देख पाएंगे।

Direct link for  - CUET 2022 phase 2 admit card

CUET एडमिट कार्ड 2022 जारी होने के बाद, डाउनलोड लिंक यहां अपडेट किए जाएंगे। तब तक, सभी को सलाह दी जाती है कि अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

End of Article