CTET 2022 Notification Releasing at ctet.nic.in: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी परीक्षा 2022 CTET Notification 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
अब उम्मीद जताई जा रही है कि इसी हफ्ते CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
कब जारी होगी CTET नोटिफिकेशन 2022?
उम्मीदवारों को बता दें कि CTET परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, परीक्षा से तीन महीने पहले ही जारी किया जाता है। दिसंबर में आयोजित होने वाली सीटीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन भी अब इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। उम्मीद है कि सितंबर के शुरुआत में ही CTET नोटिफिकेशन जारी हो जाए।
यहां चेक करें संभावित डेट
अगर संभावित डेट की बात करें तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि CTET नोटिफिकेशन 2022, 2 या 3 सितंबर 2022 तक जारी हो जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन जारी होने की डेट और समय को लेकर आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।
बता दें कि CTET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। उम्मीदवारों कृपया ध्यान दें कि यह ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाती है। इस परीक्षा की वैधता अब जीवन भर के लिए बढ़ा दी गई है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार, सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षकों की नियुक्ति करती है। यह परीक्षा एक साल में दो बार आयोजित की जाती है।
सीटीईटी परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत और आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक करते रहें।


