CTET Admit Card 2021: जानें कब और कैसे डाउनलोड करें सीटेट दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2021, 12:55 PM IST

CTET Admit Card 2021 Download: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 एडमिट कार्ड कभी भी जारी होने की उम्मीद है, यहां देखें पेपर से जुड़ी अहम बातें और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक...

CTET Admit Card 2021: जानें कब और कैसे डाउनलोड करें सीटेट दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड

CTET Admit Card 2021: Central Teacher Eligibility Test, CTET 2021 Admit Card बहुत जल्द जारी हो जाएंगे। यह प्रवेश पत्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जारी होंगे। परीक्षा में आज से छह दिन का समय बचा है, और आमतौर पर परीक्षा से एक हफ्ता पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाता है। इसी आधार पर टाइम्स नाउ नवभारत कह रहा है कि एडमिट कार्ड कभी भी जारी हो सकते हैं।

उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि इसी पेज पर डायरेक्ट लिंक भी प्रोवाइड कराया जाएगा। बता दें, परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली है। चूंकि परीक्षा शुरू होने में अब मात्र कुछ दिन बचे हैं, ऐसे में कभी भी जारी हो सकता है सीटेट एडमिट कार्ड 2021

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए CTET official website ctet.nic.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए CTET December 2021 Admit Card पर क्लिक करें। अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें। अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

एग्जाम पैटर्न

केंद्रीय शिक्षक पात्रता में 2 पेपर होते हैं। जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के लिए टीचर बनना चाहते हैं उन उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 का आयोजन किया जाता है। वहीं पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। हालांकि, इच्छुक उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर में बैठने का विकल्प होता है।

आवश्यक दिशा-निर्देश

सीबीएसई द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से शुरु होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शुरु होकर शाम 5 बजे खत्म होगी। परीक्षा की कुल अवधि 2:30 घंटे की होगी।

End of Article