CTET Admit Card 2021: जारी हुआ CBSE के CTET प्री Admit Card, गलती में सुधार का अंतिम मौका-जरूरी सूचना
CTET Admit Card 2021: ctet admit card जारी हो चुका है। आधिकारिक साइट से आवेदक इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 16 दिसंबर से Central Teacher Eligibility Test (CTET) का 15वां संस्करण आयोजित किया जाना है।
CTET Admit Card 2021: Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा 16 दिसंबर से Central Teacher Eligibility Test (CTET) का 15वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। पिछले कुछ समय से उम्मीदवार परीक्षा के लिए सीटीईटी हॉल टिकट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
CTET Admit Card 2021: check Download direct link
उम्मीदवार सीटीईटी दिसंबर 2021 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड के लिए यहां करें क्लिक
Sarkari Naukri Live: Check CTET Admit Card, Railway, Bank, SSC, IBPS, Other jobs Notification here
जारी नहीं हुए इन उम्मीदवारों के ए़डमिट कार्ड
जानकारी में गलती वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं। अगर आपका भी एडमिट कार्ड अब तक जारी नहीं हुआ तो अपनी फोटो व साइन में सुधार करें। गौरतलब है कि सीबीएसई द्वारा CTET Exam 2021 की परीक्षा 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक देश भर में आयोजित होगी।
CTET आवेदन जानकारी में बदलाव के लिए अंतिम अवसर
सीबीएसई की ओर से जारी महत्वपूर्ण सूचना अनुसार बहुत से उम्मीदवारों ने अब तक अपनी फोटो और सिग्नेचर में सुधार नहीं किए। ऐसे में बोर्ड ने 13 दिसम्बर 2021 तक उम्मीदवारों को इसमें सुधार करने का एक और मौका दिया है।
CTET के लिए हेल्पलाइन नंबर
सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना बुलेटिन अनुसार, जल्द जारी हो जाने की संभावना है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 'ई-एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की डिटेल्स, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर या किसी अन्य जानकारी के बारे में किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है तो तुरंत सीटीईटी यूनिट के सीबीएसई सीटेट हेल्पलाइन नंबर 011-22240107 या 011-22240112 पर या ctet.cbse@nic.in पर ईमेल भेजा जा सकता है।'
CBSE की ओर से इन उम्मीदवारों के प्री-एडमिट कार्ड जारी
सीबीएसई की ओर से फिलहाल 16 से 31 दिसंबर 2021 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं (CTET Exam) के प्री एडमिट कार्ड अपलोड किए हैं। 01 से 13 जनवरी के प्री एडमिट कार्ड परीक्षा से तय समय पहले जारी किए जाएंगे।
CBSE ने CTET एडमिट कार्ड को लेकर फंसाया पेंच
सीबीएसई, CTET Admit Card दो फेज में जारी कर रहा है। पहले चरण में उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा तारीख और शहर की जानकारी दी गई है। रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी फाइनल एडमिट कार्ड (दूसरे फेज के एडमिट कार्ड) के माध्यम से परीक्षा दी जाएगी। नोटिस अनुसार दूसरे फेज के एडमिट कार्ड (CTET Final Admit Card) एग्जाम की तिथि से दो दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
CTET परीक्षा की डेट्स और समय
सीटैट की परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होगी और 13 जनवरी, 2022 तक जारी रहेगी। एग्जाम कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगा। उम्मीदवारों को दो शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा देना होगी।
परीक्षा की भाषाएं, अंक और प्रश्नों की संख्या
सीटैट की परीक्षा में कुल मिलाकर 150 अंक के लिए 150 प्रश्न होंगे और इस परीक्षा का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाने वाला है। परीक्षार्थी ध्यान से सभी प्रश्न हल करें क्योंकि एक हालिया अपडेट के अनुसार निगेटिव मार्किंग हटा दी गई है।
इतने अंकों की होगी जरूरत
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सीटीईटी 2021 उत्तीर्ण अंक 60 प्रतिशत और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों के लिए 55 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को कुल 150 में से न्यूनतम 90 अंक प्राप्त करने होंगे।
पहली बार ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा
CBSE द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस बार सीटेट में नई शिक्षा नीति के मुताबिक प्रश्न पूछे जाएंगे। CTET 2021 में अभ्यर्थियों से तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
1: CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
2: 'ADMIT CARD' लिंक पर क्लिक करें।
3: Log-in में अपना विवरण भरें।
4: डिटेल्स भर कर सबमिट करें, एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर शो होगा, इसे डाउनलोड कर लें।
दो पालियों में होगी परीक्षा
CTET एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट 2.30 से 5 बजे तक आयोजित होगी। पहली से पांचवीं तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए पहली शिफ्ट में पेपर होंगे। 6 से 8वीं तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए दूसरी शिफ्ट में पेपर होंगे।
पहली बार कंप्यूटर बेस्ड होगी परीक्षा
सीटीईटी का आयोजन पहली बार ऑनलाइन किया जाएगा। यानि ये कंप्यूटर बेस्ड मोड पर आयोजित की जाएगी। अभी तक यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होती थी। सीटीईटी के 15वीं संस्करण देश भर में 16 दिसंबर 2021 से 20 भाषाओं में किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ एडमिट कार्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई सीटीईटी 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपने प्रवेश पत्र सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा दो पालियों में होगी
CTET परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच होंगे। सीटेट एग्जाम में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह 150 प्रश्न 150 नंबर के होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे।
जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
CTET 2021 के एग्जाम 6 दिसंबर, 2021 से शुरू होने हैं, ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।
सीटीईटी के होंगे दो पेपर
सीटीईटी एग्जाम में दो पेपर होते हैं। पेपर I उन कैंडिडेट्स के लिए होगा जो कक्षा I से V के लिए शिक्षक बनना चाहता हैं। वहीं दूसरा पेपर उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। पहला पेपर सुबह 9:30 से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट को रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
एडमिट कार्ड के ये डिटेल्स चेक करना है जरूरी
अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसमें कुछ बातें ध्यान से चेक करें। जैसे-अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर, कैटेगरी, एड्रेस, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा के दिन के निर्देश, अपनी फोटो और हस्ताक्षर (साइन)। कोई गड़बड़ी होने पर परीक्षा से पहले इसे ठीक जरूर करा लें।
CTET परीक्षा में इस बात का रखें ध्यान
CTET 2021 का पहला पेपर सुबह 9:30 से 12 बजे तक आयोजित होगा। कैंडिडेट्स को रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी। कैंडिडेट रिपोर्टिंग टाइम का ध्यान रखें।
CTET परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत
सीटीईटी परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। 16 दिसंबर से शुरू हो रही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में निगेटिव मार्किंग नहीं होने वाली है। ऐसे में अभ्यर्थी सभी प्रश्न भी हल कर सकते हैं। अगर उनका जवाब गलत भी होता है तो इसके लिए परीक्षा में कोई अंक नहीं कटेंगे। ऐसे में छात्र को गलत जवाब देने से उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा।
CTET Admit Card से मिलने वाली जानकारियां
CTET के एडमिट कार्ड से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं जोकि परीक्षा के लिए भी जरूरी हैं। यहां जानिए सीटैट एडमिट कार्ड से क्या क्या पता चलता है?
1. रिपोर्टिंग टाइम
2. एग्जाम डेट
3. एग्जाम सेंटर
4. परीक्षा का समय
5. रोल नंबर
6. महत्वपूर्ण निर्देश
वैक्सीन को लेकर भरना होगा सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म
जिन उम्मीदवारों को कोरोना की दोनो वैक्सीन लग चुकी हैं और उन्हें एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म में इसकी जानकारी देनी जरूरी होगी। जिन भी कैंडिडेट्स को वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें अधिकतम 72 घंटे पुरानी निगेटिव RTPCR टेस्ट रिपोट दिखानी जरूरी होगी।
CTET परीक्षा के समय जरूरी नियम
उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। कैंडिडेट्स को रिपोर्टिंग टाइम पर एग्जाम सेंटर भी पहुंचना जरूरी होगा। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी दी जाएगी।
सख्ती के साथ होगा पेपर
28 नवंबर को होने वाली UPTET 2021 को सोशल मीडिया पर एक पेपर लीक की रिपोर्ट सामने आने के तुरंत बाद रद्द कर दिया गया था। इस मामले में 34 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने प्रश्न पत्र लाखों रुपये में बेचे थे। सीबीएसई ऐसे किसी भी मामले से बचने के लिए अधिक सख्ती से सीटीईटी 2021 आयोजित करने की तैयारी में है। बता दें एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी हो सकते हैं।
सीटीईटी 2021 परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही सीटीईटी 2021 परीक्षा आयोजित करेगा। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) पूरे भारत के 135 से अधिक शहरों में आयोजित किया जाएगा। CTET निदेशक की हालिया प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 - 13 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी।
इस समय आ रहे हैं CBSE CTET 2021 प्रवेश पत्र
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा CBSE CTET 2021 के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाने हैं। संभावना है कि एडमिट कार्ड आज से कल तक मेें जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे ctet.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आज से कल में आ जाएंगे सीटेट एडमिट कार्ड
CTET 2021 के एडमिट कार्ड दिसंबर सत्र के लिए आज से कल में जारी हो जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना नहीं है लेकिन 16 दिसंबर से परीक्षा शुरू हो रही है। उम्मीदवार क्रेडिंशियल साथ रखें।
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
सीटीईटी एग्जाम में अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में सीबीएसई की ओर से एडमिट कार्ड आज जारी होने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपना एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
सीटेट के यह जरूरी बदलाव देखें
जो परीक्षा पहले फिजिकल मोड में होती थी, वह अब ऑनलाइन मोड में हो रही है।
सीटीईटी प्रमाणपत्रों की वैधता इस बार बढ़ा दी गई है। पहले CTET प्रमाणपत्र सात साल के लिए वैध थे, हालांकि, अब वही जीवन भर के लिए मान्य है।
सीटेट की दोनों परीक्षा के बारे में जानें
परीक्षा में दो पेपर होंगे- I और II। प्रत्येक पेपर में 150 MCQ होंगे और प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होगा। पेपर I में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित, पर्यावरण अध्ययन पर आधारित प्रश्न होंगे, जबकि पेपर II में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित और विज्ञान, सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान से प्रश्न होंगे।
यहां पाएंगे डायरेक्ट लिंक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज 11 दिसंबर को सीटीईटी या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने के लिए तैयार है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा प्रवेश पत्र, उम्मीदवार यहां पाएंगे डायरेक्ट लिंक
परीक्षा में पांच दिन शेष, देखें कब आ रहा एडमिट कार्ड
CTET आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। आवेदन शुल्क के भुगतान को सत्यापित करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर थी। CTET आवेदन सुधार विंडो 28 अक्टूबर-नवंबर 3 के दौरान खुली थी। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन स्वीकार किए गए थे। अब आगे का प्रोसेस के अनुसार, एडमिट कार्ड आना है, उम्मीद है एडमिड कार्ड आज ही आएगा क्योंकि परीक्षा में पांच दिन शेष हैं।
सीटेट एडमिट कार्ड जल्द, होंगी यह डिटेल
नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, जन्म की तारीख, वर्ग, घर का पता, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का पता,
परीक्षा के दिन निर्देश, तस्वीर, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि इत्यादि
आज ही एडमिट कार्ड संभव
टीईटी 2011 में पहली बार आयोजित किया गया था जिसे भारत सरकार द्वारा शिक्षण में मानकों में सुधार के लिए पेश किया गया था। पहले से काम कर रहे शिक्षकों के लिए, उन्हें दो साल के समय में इस प्रवेश परीक्षा को पास करना होगा। इस परीक्षा का आयोजन Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा किया जाता है।
ctet.nic.in पर आने वाला है एडमिड कार्ड
सीटेट एडमिट कार्ड जल्द ही ctet.nic.in पर आने वाला है। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाती है। CTET पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1-5 को पढ़ाना चाहते हैं और पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6-8 को पढ़ाना चाहते हैं। जो उम्मीदवार कक्षा 1-8 को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर लेने होंगे।
इसलिए होती है सीटेट
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। कक्षा 1 से 8 के शिक्षकों के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए सीटीईटी परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है।
आज ही जारी हो सकता है सीटेट एडमिट कार्ड
सीटेट एडमिट कार्ड आने में देरी हो रही है, उम्मीद है सीबीएसई आज ही प्रवेश पत्र जारी करेगा। CTET परीक्षा का 15 वां संस्करण 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा में पांच दिन शेष, देखिए कब तक आएंगे एडमिट कार्ड
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा एक प्रवेश परीक्षा है जो केंद्रीय बोर्ड माध्यमिक शिक्षा (सीबीएसई) द्वारा सरकारी स्कूलों में कक्षा I से कक्षा VIII तक शिक्षण कार्य प्राप्त करने के लिए आयोजित की जाती है। बता दें, आज एडमिड कार्ड आने की पूरी संभावना है क्योंकि परीक्षा में महज पांच दिन शेष हैं।
CTET एडमिट कार्ड पर होंगी ये जानकारियां
उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सेंटर के दिशा-निर्देशों को एडमिट कार्ड पर ही देखा जा सकेगा। कौन सी चीजें एग्जाम सेंटर में प्रतिबंधित की जाएंगी और किन नियमों का पालन होगा, यह सब जानकारी एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र पर ही मौजूद रहेगी। उम्मीदवार इन सभी जानकारियों को अच्छे से चेक करें और परीक्षा सेंटर पर इनका सख्ती से पालन करें।
कब आएगा सीटैट का रिजल्ट
सीबीएसई की सीटैट परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022 तक जारी रहेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सीबीएसई सीटैट एग्जाम 2021 का रिजल्ट 15 फरवरी 2022 तक जारी किए जाने की संभावना है।
CTET परीक्षा में सफलता के बाद इन भर्ती में कर सकेंगे आवेदन
CTET 2021 पेपर 1 में सफलता प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के लिए होने वाली टीचर भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। वहीं पेपर 2 क्लियर होने पर उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CTET Admit Card 2021: परीक्षा के लिए चेक कर लें रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा के सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के लिए रिपोर्टिंग का टाइम एग्जाम के टाइम से 1 घंटा पहले रहेगा। उम्मीदवार को रिपोर्टिंग टाइम पर एग्जाम सेंटर पर पहुंचना जरूरी होगा। देरी होने पर उम्मीदवार को एंट्री नहीं मिलेगी और एडमिट कार्ड पर भी रिपोर्टिंग टाइम जरूरी चेक कर लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
1. सबसे पहले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर दिए एडमिट कार्ड लिंक (जारी होने के बाद) पर क्लिक कीजिए।
3. उम्मीदवार मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4. CTET Admit Card 2021 कैंडिडेट की स्क्रीन पर दिखने पर डाउनलोड कर लें।
ऐसे होगी CTET की परीक्षा
CTET 2021 दो शिफ्ट में आयोजित होने वाली है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से 12 बजे तक आयोजित होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी।
क्या बिना वैक्सीन लिए दे सकेंगे CTET एग्जाम?
CTET एडमिट कार्ड के साथ कोरोना वैक्सीन का एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी जारी होगा। जिन कैंडिडेट्स को वैक्सीन नहीं लगी हैं, उन्हें कोरोना के Negative RTPCR टेस्ट रिपोर्ट के साथ एग्जाम सेंटर आना पड़ सकता है और इसकी जानकारी एडमिट कार्ड पर ही मौजूद होगी।
CTET के एडमिट कार्ड आज हो सकते हैं जारी
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 16 दिसंबर से शुरू होने जा रही परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी हो सकते हैं। CBSE आज 10 दिसंबर को एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। कैंडिडेट ctet.nic.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवार परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट से सीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। CTET परीक्षा के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार और परीक्षा से संबंधित प्रासंगिक विवरण होते हैं। इसमें उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र के विवरण के साथ-साथ परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय का भी उल्लेख होता है।
जानें टॉपिक्स के बारे में
परीक्षा में दो पेपर होंगे- I और II। प्रत्येक पेपर में 150 MCQ होंगे और प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होगा। पेपर I में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित, पर्यावरण अध्ययन पर आधारित प्रश्न होंगे, जबकि पेपर II में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित और विज्ञान, सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान से प्रश्न होंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवारों को परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी 2021 आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में भरने थे। उम्मीदवारों को 1,000 रुपये (एक पेपर के लिए) और 1,200 रुपये (दो पेपर के लिए) सीटीईटी आवेदन शुल्क का भुगतान करना था। खैर, आवेदन भरे जाने का समय कबका जा चुका है अब बारी एडमिट कार्ड आने की है जो कि कभी भी आ सकता है।
दो शिफ्ट होगी परीक्षा, जानें टाइमिंग
परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें, कभी भी प्रवेश पत्र जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार पेज रिफ्रेश करते रहें।
CTET 2021 बेसिक जानकारी
CTET 2021 के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन किए गए। आवेदन शुल्क के भुगतान को सत्यापित करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर थी। CTET आवेदन सुधार विंडो 28 अक्टूबर-नवंबर 3 के दौरान खुली थी। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन स्वीकार किए गए थे।
सीटेट में दो पेपर होते हैं— परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2
सीटेट में दो पेपर होते हैं— परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2
सीटीईटी पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो 1-5 कक्षाओं को पढ़ाना चाहते हैं। पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6-8 को पढ़ाना चाहते हैं। जो उम्मीदवार कक्षा 1-8 को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर पास करना होता है।
पांच दिन बाद परीक्षा शुरू
सीटेट परीक्षा की तिथि तो आप जानते ही होंगे -16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022
लेकिन ध्यान रहे, आपको परीक्षा हॉल में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखना है, इस बात को नजरअंदाज न करें। हो सकता है ऐसा करने पर पेपर देने में बाधा आए।
चरणबद्ध तरीके से जारी होंगे एडमिड कार्ड
सीटेट एग्जाम 16 दिसंबर से शुरू होने रहे हैं। खासबात यह है कि एग्जाम एक से अधिक चरणों में आयोजित किए जाएंगे, यही वजह है कि एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी होंगे।
नहीं होगी निगेटिव मार्किंग
परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) प्रारूप में होगी, जिसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में द्विभाषी होगा।
दो पाली में होगी परीक्षा
सीबीएसई सीटीईटी 2021 की परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक दो पालियों में होनी है। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. सीबीएसई 20 भाषाओं में सीटीईटी आयोजित करेगा।
डायरेक्ट लिंक मिलेगा यहां
सीटेट एडमिट कार्ड को लेकर अभी तक किसी भी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। सीबीएसई सीटीईटी प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा। हालांकि आपको यहां भी डायरेक्ट लिंक प्रोवाइड कराया जाएगा।
16 दिसंबर को है परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 16 दिसंबर को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीबीएसई जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।

