CISF Bharti 2022: सीआईएसएफ में कांन्स्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए 1149 पदों पर भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2022, 08:18 PM IST

CISF Recruitment 2022 Constable Vacancy: सीआईएसएफ यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कांस्टेबल पद पर बंपर वैकेंसी निकली है, जिसके आवेदन की लास्ट डेट नजदीक आ रही है।

CISF Bharti 2022: सीआईएसएफ में कांन्स्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए 1149 पदों पर भर्ती

CISF Recruitment 2022: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की ओर से कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के अनुसार सीआईएसएफ के अंदर कुल मिलाकर 1149 खाली पदों पर भर्ती की जानी है। सीआईएसएफ में कांन्स्टेबल पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 4 मार्च, 2022 शाम 5 बजे रखी गई है।

सीआईएसएफ भर्ती के लिए वेतन: दादर नागर हवेली, सिक्किम, अंडमान निकोबार, दमन एवं दीव  और लक्षद्वीप जैसी जगहों को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सीआईएसएफ कांन्स्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवार को 21 हजार से 69 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।

12वीं पास भी करें आवेदन: सीआईएसएफ कांस्टेबल पद पर निकली भर्ती के लिए 12वीं पास युवा भी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स में नौकरी के सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इस पद को लेकर उम्मीदवार को विज्ञान विषय के अलावा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 23 साल निर्धारित है।

CISF Bharti 2022: कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
आधिकारिक तौर पर जारी की गई अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार चयन शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) / विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई), लिखित परीक्षा / कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई) के आधार पर होगा।

End of Article