Common Entrance Exam for Design, CEED Result 2022 जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT बॉम्बे ने आज 8 मार्च, 2022 को जारी किया है। जिन छात्रों ने CEED परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - ceed.iitb.ac.in पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
CEED परिणाम 2022 23 जनवरी, 2022 को आयोजित परीक्षा के लिए जारी किया गया है। छात्रों को सूचित किया जाता है कि IIT बॉम्बे ने 25 जनवरी, 2022 को इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी।
सीईईडी स्कोर कार्ड केवल कुछ दिनों तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। स्टेपवाइज परिणाम डाउनलोड करने के लिए तरीका देखे-
सीईईडी परिणाम 2022: कैसे जांचें
- Ceed Exam Result Official Website ceed.iitb.ac.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर, उस लिंक/अधिसूचना पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'CEED 2022 Results are now available to view at Candidate portal after log-in'
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड या कुछ और जो पूछा जाए।
- अब CEED 2022 परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
Direct Link for CEED 2022 Result
सीईईडी 2022 परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार 12 मार्च, 2022 से अपने सीईईडी स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए तैयार होंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 14 जून, 2022 है।
सीईईडी क्या है?
सीईईडी एक योग्यता परीक्षा है, जिसके माध्यम से IISc बैंगलोर, IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद, IIT कानपुर, IIT रुड़की और IIITDM जबलपुर में मास्टर ऑफ डिजाइन (MDes) कार्यक्रमों में प्रवेश मिलता है जबकि कई IIT और डिजाइन स्कूलों में पीएचडी कार्यक्रम में भी इस परीक्षा के माध्यम से प्रवेश मिलता है। ध्यान दें, परीक्षा पास कर लेने से एडमिशन मिलने की गारंटी नहीं मिलती है। प्रवेश संस्थान अंतिम चयन/प्रवेश के लिए अपने अनुसार, टेस्ट /या साक्षात्कार आयोजित कर सकते हैं। प्रवेश संस्थान सीईईडी स्कोर के साथ पात्रता, श्रेणी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों का भी सत्यापन करेंगे। CEED 2022 स्कोर परिणाम घोषित होने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध है।

