CBSE Board Exam Date Sheet 2023:‌ सीबीएसई 10वीं और 12वीं डेटशीट पर अपडेट, जानें कब खत्म होगा इंतजार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2022, 08:55 PM IST

CBSE 10th, 12th Board Exam 2023, CBSE Date Sheet 2022, CBSE Board Exam 2023 Date Sheet: लाखों स्टूडेंट्स सीबीएसई डेट शीट 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‌ आपको बता दें कि यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जल्द ही जारी करेगा।

CBSE Board Exam Date Sheet 2023:‌ सीबीएसई 10वीं और 12वीं डेटशीट पर अपडेट, जानें कब खत्म होगा इंतजार

CBSE Date Sheet 2023, CBSE Class 10th, 12th Date Sheet 2023: सीबीएसई डेट शीट 2023 का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेट शीट कभी भी जारी की जा सकती है। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से परीक्षा की तारीख चेक कर सकेंगे।

CBSE Date Sheet 2023: जल्द खत्म होगा इंतजार
सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट जारी करने की सटीक तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया है। हालांकि, संभावना है कि स्टूडेंट्स को टाइम टेबल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बोर्ड दिसंबर में सीबीएसई डेटशीट 2023 अपलोड कर सकता है। अपडेट आते ही स्टूडेंट्स को सबसे पहले ही यहां सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही डेट शीट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CBSE Board Exam 2023: फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2023 से शुरू होंगी।‌ जबकि, लिखित परीक्षा 15 फरवरी से आयोजित की जानी है। सीबीएसई की डेटशीट जारी होने के बाद ही परीक्षा की सटीक तारीखों का पता चल पाएगा। सभी स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से डेट शीट डाउनलोड कर सकेंगे।





RRB Group D Result: कब तक आएगा रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट, यहां से जानिए डिटेल्स​

How to download CBSE Class 10th, 12th Exam 2023 Date Sheet: ऐसे डाउनलोड करें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेट शीट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम 2023 डेट शीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने टाइम टेबल का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

CBSE Board Exam 2023 Date Sheet: लाखों स्टूडेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 34 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। ‌जिसमें, 10वीं परीक्षा के लिए 18 लाख और 12वीं परीक्षा के लिए 16 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

End of Article