CBSE Class 10th and 12th Results 2022 Check Through UMANG App: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम (CBSE Class 10th and 12th Results 2022) जल्द ही जारी हो सकते हैं। सोशल मीडिया से लेकर गली मोहल्लो तक सभी छात्र और अभिभावक सीबीएसई रिजल्ट के बारें में ही बात कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई जुलाई के दूसरे हफ्ते में कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है।
हालांकि छात्रों को ध्यान रखना चाहिए की सीबीएसई ने रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एक बार जारी होने के बाद, सीबीएसई कक्षा 10 वीं 12 के परिणाम टर्म 2 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही छात्र उमंग ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं जिसके बारे में नीचे इस आर्टिकल में बताया गया है।
How to Check CBSE Class 10th and 12th Result 2022 Through UMANG App
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र उमंग ऐप से अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- उमंग ऐप को अपने डिवाइस पर Google Play Store से या ios के ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।
- होम पेज पर उपलब्ध टैब से सीबीएसई का चयन करें।
- कक्षा 10 या 12 के लिए सीबीएसई परिणाम टर्म 1 का चयन करें।
- दिए गए रिक्त स्थान में सीबीएसई बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर, केंद्र संख्या और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- अपना परिणाम चेक करें और डाउनलोड भी करें
बता दें कि सीबीएसई के कुल 35 लाख छात्र कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 24 मई, 2022 को समाप्त हुए थे, जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 जून, 2022 को खत्म हुई हैं।

