CBSE 10th 12th Result 2022 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट इस दिन हो सकते है जारी! शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 12:16 PM IST

CBSE 10th 12th Result 2022 Date and Time (सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा): सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) आज यानी 6 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हाल ही में बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि बीते दिन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई को रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

CBSE 10th 12th Result 2022 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट इस दिन हो सकते है जारी! शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार

CBSE 10th 12th Result 2022 Date And Time (सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा): सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) आज यानी 6 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हाल ही में बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि (CBSE 10th 12th Result 2022 Latest News) बीते दिन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई को रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड कुछ ही देर में रिजल्ट से संबंधित कोई महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

बता दें बोर्ड ने इस बार परीक्षा की समाप्ति के साथ ही कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर लिया था तथा 27 जून तक छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर लिया गया था। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस बीच यदि कोई छात्रि किसी दूसरे स्कूल या फिर विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहता है, तो इंटरनेट पर जारी स्कोर कार्ड से एडमिशन ले सकता है। विश्वविद्यालय द्वारा ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा करन के लिए छात्रों को समय दिया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इन वेबसाइट्स पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

parikshasangam.cbse.gov.in

indiaresults.com

CBSE 10th 12th Result 2022, ऐसे चेक करें रिजल्ट

इसके लिए सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर CBSE 10th Result 2022 या CBSE 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां अपना रोल नंबर व डेट, जन्म तिथि व स्कूल कोड दर्ज करें। रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। भविष्य में संदर्भों के लिए एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।

SMS के माध्यम से चेक करें रिजल्ट

इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स पर जाएं, अब CBSE 10 या CBSE 12 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेज दें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। बता दें बोर्ड ने यह निर्णय साइट क्रैश हो जाने के कारण लिया है।

अप्रैल से जून तक आयोजित की गई थी परीक्षा

इस बार सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक निर्धारित थी। जिसके लिए करीब 35 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें कक्षा 10वीं के छात्रों की कुल संख्या 21 लाख और 12वीं के छात्रों की कुल संख्या करीब 14 लाख थी।

End of Article