BPSC 67th Exam 2022 : जारी हो गया बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल, यहां से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 02:14 PM IST

BPSC 67th Exam 2022 Schedule: बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 20 सितंबर, 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। 

BPSC 67th Exam 2022 : जारी हो गया बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल, यहां से करें चेक

Bihar Public Service Commission, BPSC 67th Prelims exam schedule जारी कर दिया गया है। परीक्षा 20 सितंबर, 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। बीपीएससी ने वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जारी एक अधिसूचना के माध्यम से बीपीएससी 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार वेबसाइट से अधिसूचना की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स शेड्यूल 2022 के अनुसार, परीक्षा 20 सितंबर, 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी और उसी के लिए एडमिट कार्ड 14 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां से बीपीएससी परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।

जानें पुराना शेडूल

बिहार पीएससी की पिछली अनुसूची के अनुसार, परीक्षा 20 और 22 सितंबर, 2022 को 67वीं प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की गई थी और बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 को इक्विपरसेंटाइल इक्वेटिंग तकनीक (Equipercentile Equating Technique) के आधार पर जारी किया गया था। इसके बाद, उम्मीदवारों ने अंतिम समय में बदलाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड / शेड्यूल 2022 अपडेट कैसे डाउनलोड करें

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं bpsc.bih.nic.in
  • होम पेज पर 'Important Notice: Regarding 67th Combined (Preliminary) Re-Examination' अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
  • बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड/शेड्यूल 2022 अपडेट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड / शेड्यूल 2022 अपडेट डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए सेव करें।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने तब घोषणा की कि बीपीएससी 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा एक दिन और एक पाली में पुराने पैटर्न के अनुसार आयोजित की जाएगी। बीपीएससी ने 7 सितंबर को सीएम की घोषणा के अनुसार शेड्यूल जारी किया।

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहना आवश्यक है।

End of Article