Bihar Board BSEB 10th Result 2022: BSEB, Bihar Board 10th Result 2022 Announced: Bihar Board 10th Result 2022 biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है, यह रिजल्ट दोपहर 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस करके जारी किया गया। इसके बाद से छात्र जल्द से जल्द रिजल्ट देखने के लिए परेशान हैं, लेकिन वेबसाइट पर अत्यधिक लोड के कारण ऑनलाइन रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं। यदि आप भी बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 नहीं देख पा रहे हैं, तो एक एसएमएस करके रिजल्ट देख सकते हैं, इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करने की जरूरत नहीं है।
मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें
- एक एसएमएस टाइप करें - BIHAR10 ROLL-NUMBER
- अब, इस एसएमसएस को 56263 पर भेज दें।
- उदाहरण के तौर पर यदि किसी छात्र का रोल नंबर 12345678 है, तो उसे BIHAR10 लिखना होगा, फिर एक स्पेस देना होगा, फिर रोल नंबर लिखना होगा और इसे 56263 पर भेज देना होगा।
- बिहार बोर्ड बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट 2022 आपके नंबर पर रिजल्ट भेज देगा।
ऑनलाइन जारी हुए रिजल्ट
बीएसईबी कक्षा 10 मैट्रिक परिणाम 2022 बीएसईबी पटना कार्यालय में शिक्षा मंत्री विजय कुमार द्वारा घोषित किया गया। यह परिणाम दोपहर 1 बजे घोषित एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किए गए। छात्र इन्हें ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

