Bank of Baroda 2022 Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती, जानें जॉब भर्ती के लिए डेट और प्रक्रिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2022, 10:30 PM IST

Bank Recruitment Job Vacancy 2022: बैंक ऑफ बड़ोदा में अहम अधिकारी पद के लिए आवेदन का मौका निकाला गया है। ऑनलाइन एप्लिकेशन फीस भुगतान के साथ नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।

Bank of Baroda 2022 Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती, जानें जॉब भर्ती के लिए डेट और प्रक्रिया

Bank of Baroda Bharti 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। यहां धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन, एमएसएमई और कॉर्पोरेट क्रेडिट विभागों के पदों पर भर्ती निकली है। इन वैकेंसी के बारे में विवरण हम आपके साथ यहां साझा कर रहे हैं और इच्छुक उम्मीदवार निर्देशों के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं।

Bank of Baroda Recruitment: इन पदों पर भर्ती: बैंक ऑफ बड़ौदा के खाली पदों की संख्या 105 है। इस भर्ती के तहत डिजिटल फ्रॉड मैनेजर , क्रेडिट ऑफिसर, क्रेडिट – एक्सपोर्ट / इम्पोर्ट बिजनेस और फॉरेक्स मैनेजर के साथ एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप मैनेजर के पद भी खाली हैं।

Bank of Baroda Recruitment: अहम तारीखें: आवेदन की प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2022 है।

Bank of Baroda Recruitment: ऐसे करें अप्लाई:

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा के आधिकारिक वेबसाइट लिंक bankofbaroda.co.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'करियर' सेक्शन और 'वर्तमान अवसर' पर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
  4. Recruitment of Specialist Officers In Bank of Baroda के लिंक पर जाएं।
  5. पद के हिसाब से अपना रजिस्ट्रेशन कर लें और आवेदन फीस का भुगतान करें।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए आयु सीमा: बैंक के अलग-अलग पद पर आयुसीमा भी अलग है। 24 साल से लेकर 40 साल तक के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

End of Article