एजुकेशन

AP TET Result 2022: जारी हुआ एपी टीईटी का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 09:44 AM IST

AP TET Result 2022 Out, aptet.apcfss.in: स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश ने एपी टीईटी एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर‌ आज घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी एपी टीईटी रिजल्ट 2022 का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। इससे पहले इस परीक्षा का रिजल्ट 14 सितंबर को जारी किया जाना था।

Image

एपी टीईटी अगस्त 2022 एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी
  • aptet.apcfss.in पर चेक करें एपी टीईटी रिजल्ट
  • अगस्त में हुई थी परीक्षा

AP TET Result 2022 Declared, aptet.apcfss.in AP TET Result 2022: आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (AP TET) के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (AP TET) 2022 का रिजल्ट आज यानी 30 सितंबर 2022 को रिजल्ट जारी कर दिया है। इससे पहले एपी टीईटी का रिजल्ट 14 सितंबर को घोषित किया जाना था लेकिन परिणाम जारी करने में देरी हुई। अब जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह‌ आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर‌ अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें कैंडिडेट आईडी की आवश्यकता होगी।

एपी टीईटी परीक्षा 6 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आंध्र प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। एपी टीईटी 2022 में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60% अंक हासिल करना होगा। जबकि, पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 50% अंक, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 40% अंक प्राप्त करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा में 5.25 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download AP TET Result 2022: एपी टीईटी रिजल्ट 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाएं।
  • फिर होम पर दिख रहे 'कैंडिडेट लॉगिन' सेक्शन में जाएं।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां कैंडिडेट आईडी, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 16 जून से 16 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। एपी टीईटी के सफल आयोजन के बाद परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 31 अगस्त को जारी की गई थी। प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद 14 सितंबर को फाइनल उत्तर कुंजी जारी की गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article