SSC Head Constable Ministerial Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग, SSC हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड (SSC Head Constable Ministerial Admit Card 2022) को दिल्ली पुलिस परीक्षा (Delhi Police Exam 2022) के लिए जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
SSC हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे इस आर्टिकल में दिया गया है-
SSC Head Constable Ministerial Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, क्षेत्रीय वेबसाइटों के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एसएससी एनईआर वेबसाइट पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया वेबपेज दिखाई देगा।
- एसएससी हेड कांस्टेबल 2022 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- SSC एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें।
एसएससी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा की डेट और पैटर्न
एसएससी भर्ती 2022 लिस्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा 10 अक्टूबर, 2022 से 20 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की जानी है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) मोड पर आधारित होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में केवल MCQ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा में 4 भाग शामिल होंगे और 100 अंकों के कुल 100 प्रश्न यानि एक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
सीबीई पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (पीई एंड एमटी) परीक्षा में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
