एजुकेशन

Ambedkar Jayanti School Holiday: क्या आज अंबेडकर जयंती पर बंद रहेंगे दिल्ली, यूपी, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल

Ambedkar Jayanti School Holiday In Delhi, UP, Noida, Ghaziabad: आज यानी 14 अप्रैल 2025 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाई जा (Ambedkar Jayanti School Holiday रही है। इस बीच छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या आज यानी 14 अप्रैल को दिल्ली, यूपी, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ के स्कूल (School Holiday Today news) बंद रहेंगे। यहां आप जान सकते हैं।

Image

Ambedkar Jayanti School Holiday: क्या आज अंबेडकर जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल

Ambedkar Jayanti School Holiday In Delhi, UP, Noida, Ghaziabad: आज यानी 14 अप्रैल 2025 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाई जा (Ambedkar Jayanti School Holiday) रही है। बाबा साहब को संविधान का जनक कहा जाता है। वह एक महान चिंतक, समाज सुधारक, आर्थिक विशेषज्ञ, कानून विशेषज्ञ और (School Holiday Today news) संपादक थे। डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। हमेशा शोषित व वंचित परिवारों के लिए लड़ने वाले बाबा साहब भीमाराव अंबेडकर को बचपन में लोग सकपाल कहकर (School Holiday Today In UP) बुलाते थे। उनका असली नाम भीमराव रामजी अंबेडकर था। आज देशभर में बाबा साहब की जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में इस बीच लगातार छात्र व अभिभावक सर्च कर रहे हैं कि क्या आज यानी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर स्कूल में छुट्टी है या नहीं। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Ambedkar Jayanti School Holiday In UP: क्या अंबेडकर जयंती पर बंद रहेंगे यूपी के स्कूल

उत्तर प्रदेश के स्कूलों की बात करें तो राज्य सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल, 2025 को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की है कि इस दिन को पूरे राजकीय सम्मान के साथ मनाया जाएगा, जिसमें भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता के अपार योगदान को मान्यता दी जाएगी।

Ambedkar Jayanti School Holiday In Delhi: क्या अंबेडकर जयंती पर बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल

वहीं दिल्ली के स्कूलों में भी आज यानी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालय, स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इन दिन बंद रहेंगे। हालांकि, निजी कार्यालय सार्वजनिक अवकाश से बंधे नहीं हैं और वे अपने सामान्य कार्य समय के अनुसार काम कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article