AISSEE 2026: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए जारी हो गई परीक्षा शहर पर्ची, जानें कब है परीक्षा
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 7, 2026, 01:59 PM IST
AISSEE 2026 Exam City: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने AISSEE 2026 के लिए परीक्षा शहर पर्ची जारी कर दी है। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट (exams.nta.nic.in/sainik-school-society/) पर जाकर अपनी एडवांस सिटी स्लिप इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए परीक्षा शहर पर्ची जारी कर दी गई
AISSEE 2026 Exam City Slip Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने AISSEE 2026 यानी ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। ध्यान रहे, ये एडमिट कार्ड नहीं है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकृत किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट (exams.nta.nic.in/sainik-school-society/) पर जाकर अपनी एडवांस सिटी स्लिप इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी स्लिप जितनी जल्दी देख लें उतना अच्छा है, क्योंकि इसमें एग्जाम सेंटर की जानकारी बताई जाती है। इससे आप जल्द से जल्द अपने ट्रैवेल का इंतजाम कर पाएंगे।
इसे 'एग्जाम सिटी स्लिप' के अलाव 'एडवांस इंटिमेशन स्लिप' भी कहा जाता है, जानें कैसे करें डाउनलोड?
इस अपडेट को nta.ac.in और exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर से देखा जा सकता है। कैंडिडेट्स को दिए गए ऑफिशियल वेबसाइट्स से अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके इसे चेक/डाउनलोड करना होगा। जानें क्या है तरीका?
AISSEE 2026 Exam City Slip Step to Download
- ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाएं।
- Candidate Activity के नीचे देखें
- Advance City Intimation for AISSEE-2026 पर क्लिक करें
- नया पेज खुलेगा यहां दोबारा से
- Advance City Intimation for AISSEE-2026 पर किलक करें
- क्रेडिंशियल डालें, सबमिट करें
ये रहा डायरेक्ट लिंक - AISSEE 2026 Exam City Slip Direct Link
AISSEE 2026 Admit Card सही समय पर जारी किया जाएगा। अगर किसी कैंडिडेट को AISSEE 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड/चेक करने में कोई दिक्कत आती है, तो वे 011-40759000, 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं, या aissee@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
AISSEE 2026 Exam Date
दिए गए शेड्यूल के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 18 जनवरी, 2026 (रविवार) को देश भर में 464 सेंटर्स पर ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2026 आयोजित करेगी।