एजुकेशन

AISSEE 2023 Result: जारी हुआ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 25, 2023, 11:57 AM IST

AISSEE Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

AISSEE Result 2023

AISSEE Result 2023, AISSEE Result 2023 released on aissee.nta.nic.in: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट (AISSEE Result 2023) डाउनलोड किया जा सकता है।

AISSEE Result 2023: कब हुई थी परीक्षा

एनटीए की ओर से सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2023 को ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, परीक्षा की आंसर शीट और अनंतिम उत्तर कुंजी 12 फरवरी को वेबसाइट पर जारी की गई। अब एनटीए ने रिजल्ट भी जारी कर दिया है। जिसे स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download AISSEE Class 6th and 9th Result 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर AISSEE Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यह मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब आप अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
AISSEE Class 6th and 9th Result 2023 - Direct Link

AISSEE Result 2023: इतने अंक जरूरी

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 25% और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article