एजुकेशन

सिर्फ MBBS ही नहीं, AIIMS से कर सकते हैं यह 7 कोर्स, करियर को मिलेगी रफ्तार

AIIMS मेडिकल की पढ़ाई के लिए देश का सबसे प्रसिद्ध संस्थान है। यहां से आप एमबीबीएस के अलावा कई अन्य मेडिकल कोर्स कर सकते हैं, जो आपके करियर को रफ्तार दे सकते हैं।

Image

सिर्फ MBBS ही नहीं, AIIMS से कर सकते हैं यह 7 कोर्स (Photo - AI)

जब भी देश में मेडिकल की पढ़ाई या बेहतरीन इलाज की बात होती है, तो सबसे पहला नाम 'ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (AIIMS) का ही आता है। एम्स को भारत में हेल्थकेयर, शिक्षा और रिसर्च के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ संस्थान माना जाता है। अक्सर लोगों को लगता है कि एम्स में सिर्फ एमबीबीएस (MBBS) की ही पढ़ाई होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। क्या आप जानते हैं कि एम्स एमबीबीएस के अलावा भी कई अलग-अलग शानदार कोर्सेज करवाता है? अगर आप भी एम्स से पढ़ाई करके हेल्थकेयर सेक्टर में अपना शानदार करियर बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं इन कोर्सेज और इनकी प्रवेश परीक्षाओं के बारे में विस्तार से।

एम्स कोर्स लिस्ट

MBBS के अलावा छात्र नीचे दिए 7 कोर्सेस में अपना करियर बना सकते हैं। कोर्स की लिस्ट इस प्रकार है -

  • BSc (Hons) नर्सिंग
  • BSc नर्सिंग पोस्ट बेसिक
  • BSc मेडिकल टेक्नोलॉजी एलाइड हेल्थ साइंसेज
  • MSc नर्सिंग
  • MD/MS/MDS
  • PhD
  • DM/MCh (सुपर स्पेशियलिटी)

एम्स के 8 कोर्स में सीटों की संख्या

कोर्स के साथ एंट्रेंस एग्जाम और सीटों की जानकारी इस प्रकार है -

कोर्सएडमिशन के लिए परीक्षासीटें
MBBSNEET-UG और MCC काउंसलिंग125 सीटें
B.Sc (Hons.) नर्सिंगAIIMS नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम96 सीटें
B.Sc नर्सिंग पोस्ट बेसिकAIIMS नर्सिंग एंट्रेंस और इंटरव्यू50 सीटें
B.Sc (मेडिकल टेक्नोलाॅजी/एलाइड हेल्थ साइंसेज)AIIMS पैरामेडिकल एंट्रेंस30 से 40 सीटें (कोर्स अनुसार अलग)
M.Sc नर्सिंगAIIMS पीजी एंट्रेंस (INI CET/AIIMS)सीमित सीटें (कोर्स अनुसार)
MD/MS/MDSINI CETसीटें स्पेशलिटी अनुसार (PG स्तर) (AIIMS)
PhDAIIMS PhD प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यूजनवरी 2026 सेशन में लगभग 77 सीटें 30+ विभागों में थीं
DM / MCh (सुपर स्पेशियलिटी)INI SS Examबहुत सीमित सीटें (सुपर स्पेशियलिटी) (AIIMS)

कैसे मिलता है इन कोर्सेज में दाखिला?

एम्स के सबसे लोकप्रिय कोर्स 'एमबीबीएस' (MBBS) में एडमिशन लेने के लिए देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' (NEET UG) पास करना अनिवार्य होता है। एमबीबीएस के अलावा एम्स में जो अन्य पैरामेडिकल और नर्सिंग (B.Sc. Nursing / Paramedical) कोर्सेज हैं, उनके लिए एम्स हर साल अपनी अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। इन परीक्षाओं को पास करके छात्र एम्स के विभिन्न कैंपस में दाखिला ले सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article