एजुकेशन

AIBE 20 Final Answer Key 2025 OUT: एआईबीई 20 की फाइनल आंसर की हुई जारी, Direct Link से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

AIBE 20 Final Answer Key 2025 Out: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई 20 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स डायरेक्ट लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम से पहले अंतिम उत्तर कुंजी का मिलान अच्छी तरह से कर लें और आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नजर बनाए रखें।

Image

AIBE 20 Final Answer Key 2025 OUT

AIBE 20 Final Answer Key OUT: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 20वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 20) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। AIBE 20 जल्द ही रिजल्ट भी जारी करेगा।

बताते चलें कि AIBE 20 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित हुई थी। इसके बाद 3 दिसंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिसपर उम्मीदवारों ने आपत्ति रखी थी और उसके बाद इन आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद ही बीसीआई ने फाइनल आंसर की जारी की है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम से पहले अंतिम उत्तर कुंजी का मिलान अच्छी तरह से कर लें और आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नजर बनाए रखें। चलिये जानते हैं कि कैसे आप एआईबीई की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं...

कैसे डाउनलोड करें AIBE की आंसर की ? How to Download AIBE Answer Key ...

सबसे पहले उम्मीदवार AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।

इसके बाद आपको एक लिंक दिखाई देगा- AIBE XX Final Answer Key.

अब इस लिंक पर क्लिक कर आंसर की का पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

Qualifying marks for AIBE 20 एआईबीई 20 पास करने के लिए कितने नंबर्स जरूरी ?

AIBE 20 क्लीयर के करने के लिए OBC उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत नंबर्स लाना जरूरी है। वहीं SC, ST और PwD कैंडिडेट्स को पास होने के लिए 40 प्रतिशत नंबर्स लाने होंगे। बताते चलें कि ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन 30 नवंबर को कराया गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद 3 दिसंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी हुई थी। जिसपर 10 दिसंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article