एजुकेशन

AIBE 18th Result 2023: जारी होने जा रहा एआईबीई 18वीं रिजल्ट, जानें कब आएगी फाइनल आंसर-की

AIBE 18th Result 2023, BCI AIBE 18th Final Answer Key 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा एआईबीई 18वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

AIBE 18th Result 2023

AIBE 18th Result 2023, BCI AIBE 18th Final Answer Key 2023: एआईबीई 18वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एआईबीई 18वीं रिजल्ट 2023 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

AIBE 18th Final Answer Key 2023: कब आएगी फाइनल आंसर-की

एआईबीई 18वीं परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 12 दिसंबर को जारी कर दी गई थी। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

AIBE 18th Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एआईबीई 18वीं रिजल्ट दिसंबर के आखिरी या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एआईबीई 18वीं रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स के माध्यम से नतीजे देख सकेंगे।

How to download AIBE 18th Result 2023

  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एआईबीई 18वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BCI AIBE 18th Result 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स

एआईबीई 18वीं परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य / ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 45 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article