एजुकेशन

AIBE 18 Final Answer Key: ऑल इंडिया बार्ड एग्जाम की फाइनल आंसर की जारी, आने वाला है रिजल्ट

AIBE 18 Exam 2024 Result Date: बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से AIBE 18th Session परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE 2024) का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी होगा।

Image

AIBE 18 का रिजल्ट जल्द होगा जारी

Photo : iStock

AIBE 18 Exam 2024 Result Date: बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से ऑल इंडिया बार एग्जाम के 18वें सेशन का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। बता दें कि AIBE 18th Session परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी हो गई है। ऐसे में रिजल्ट की घोषणा भी जल्द होगी। ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE 2024) का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी होगा।

AIBE 18वे सेशन की परीक्षा 10 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इसके लिए प्रोविजनल आंसर-की 12 दिसंबर, 2023 को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 20 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया गया था। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही फाइनल आंसर-की तैयार की गई है।

AIBE 18 Final Answer Key ऐसे करें चेक

  • आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर लेटेस्ट नोटिस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद AIBE 18 Final Answer Key के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर कैंडिडेट्स अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकते हैं।
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट भी ले सकते हैं।
AIBE 18 Exam 2024 Final Answer Key यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

आंसर की के लिए जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि कृपया ध्यान दें कि परीक्षा के परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों से प्राप्त सभी आपत्तियों की गहन जांच और समीक्षा करने के बाद ही फाइनल आंसर की जारी की गई है।

वकालत का लाइसेंस

वकालत के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए ऑल इंडिया बार एग्जाम का आयोजन किया जाता है। कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में पास होते हैं उन्हें वकालत करने का लाइसेंस प्राप्त हो जाता है। इस परीक्षा के संबंध में जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article