एजुकेशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी से AI से फिल्ममेकिंग सीखने का मौका, जानें कोर्स और फीस की पूरी जानकारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के Campus of Open Learning (COL) ने फिल्ममेकिंग में दिलचस्पी रखने वालों के लिए नया सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इसका नाम AI Film Making Certificate Course है। जानें कोर्स और फीस की पूरी जानकारी

Image

दिल्ली यूनिवर्सिटी से AI से फिल्ममेकिंग सीखने का मौका (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

DU AI Film Making Certificate Course: दिल्ली यूनिवर्सिटी के Campus of Open Learning (COL) ने फिल्ममेकिंग में दिलचस्पी रखने वालों के लिए नया सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इसका नाम AI Film Making Certificate Course है। तीन महीने के इस कोर्स में छात्रों को फिल्म बनाने के अलग-अलग कामों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल के बारे में सिखाया जाएगा। कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह कोर्स पूरी तरह ऑफलाइन होगा। इस कोर्स में सिर्फ 30 सीटें रखी गई हैं। इसकी फीस 15,000 रुपये है।

कोर्स में फिल्ममेकिंग के शुरुआती आइडिया से लेकर वीडियो तैयार करने तक कई चीजें शामिल हैं। छात्रों को कहानी का कॉन्सेप्ट तैयार करने, स्क्रिप्ट लिखने, स्टोरीबोर्ड बनाने और ग्राफिक्स तैयार करने की जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा AI की मदद से तस्वीरें बनाना, ऑडियो तैयार करना, वीडियो एडिटिंग, प्रॉम्प्ट लिखना और बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार करने जैसी चीजों पर भी काम कराया जाएगा। प्रैक्टिकल एक्सरसाइज और प्रोजेक्ट के जरिए छात्रों को इन स्किल्स की प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा।

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस कोर्स में आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।

सोशल मीडिया कंटेंट बनाने, फोटो या वीडियो एडिट करने का अनुभव हो तो फायदा मिल सकता है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है। एडमिशन सीट उपलब्ध रहने तक पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि कोर्स पूरा करने से नौकरी या प्लेसमेंट की गारंटी नहीं मिलेगी।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इच्छुक उम्मीदवार oldcdu.ac.in पर जाकर AI Film Making Certificate Course चुनें। इसके बाद "Apply/Register Now" पर क्लिक करके ईमेल और पासवर्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article