एजुकेशन

UP SI Final Selection List 2026 Released: जारी हुई यूपी सब इंस्पेक्टर फाइनल सेलेक्शन लिस्ट, uppbpb.gov.in पर करें चेक

UP SI Final Selection List 2026 Released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर फाइनल सेलेक्शन लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसमें सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस) के 200 और पीएसी प्लाटून कमांडर के 3 उम्मीदवार शामिल हैं।

Image

UP SI Final Selection List 2026 Released: ऐसे देखें यूपी सब इंस्पेक्टर फाइनल सेलेक्शन लिस्ट

UP SI Final Selection List 2026 Released: यूपी पुलिस एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP SI Final Selection List 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब इंस्पेक्टर फाइनल सेलेक्शन लिस्ट जारी कर (UP SI Final Selection List) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसमें सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस) के 200 और पीएसी प्लाटून कमांडर के 3 उम्मीदवार शामिल हैं।

जारी अधिसूचना के मुताबिक यह परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के 1 सितंबर 2026 को दिए गए फैसले के अनुपालन में जारी किया गया है। कोर्ट के आदेश से जुड़े 138 अभ्यर्थियों को 2 नवंबर 2026 को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया गया था। इनमें से 9 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 129 अभ्यर्थी इन दोनों चरणों में सफल हुए। इसके बाद इन 129 अभ्यर्थियों और पहले से DV/PST में सफल 149 अभ्यर्थियों समेत कुल 278 उम्मीदवारों को 5 नवंबर 2026 को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया गया। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UP SI Final Selection List 2026: ऐसे चेक करें यूपी एसआई फाइनल सेलेक्शन लिस्ट

  • सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police SI Final Selection List 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • फाइनल रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां लिस्ट में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UP SI Final Selection List 2026 Link Official Website
UPPBPB UP Police SI Final Selection List 2026

UPPBPB UP Police SI Final Selection List 2026

फाइनल सेलेक्शन लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर

बता दें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पीएसी प्लाटून कमाण्डर एवं अग्निशमन अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के अन्तर्गत उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के उपरोक्त निर्णय से अभ्यर्थियों द्वारा चयन प्रक्रिया में सम्मलित होकर अन्तिम रूप से चयनित हुये अभ्यर्थियों की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article