Minimum Age for Class 1 Admission: नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, स्कूली शिक्षा से लेकर हायर एजुकेशन तक कई बदलाव हो रहे हैं। इसी कड़ी में केद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से कक्षा एक में एडमिशन के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र सीमा तय की गई है। इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 6 साल होनी चाहिए।
शिक्षा मंत्रालय की तरफ से देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नोटिस जारी हुआ है। नई शिक्षा नीति 2024 के तहत पिछले साल एक पत्र तैयार किया गया था। इसमें सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जोड़ा गया है।
होनी चाहिए 6 साल उम्र
नई शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा एक में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 6 साल से कम नहीं होनी चाहिए। पिछले साल स्कूल एडमिशन प्रक्रिया से पहले नियमावली जारी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 से ज्यादा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए नियमों का पालन किया जा रहा है।
पिछले साल जारी दिशानिर्देश को फिर से शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने रिपीट किया है। जारी नोटिस के अनुसार, नए सेशन 2024-25 में नए नियम के तहत बच्चों का एडमिशन होगा।
क्या कहता है 2022 का नियम?
साल 2022 में शिक्षा मंत्रालय की तरफ से लोकसभा सत्र में बताया था कि देश में 14 ऐसे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं, जिनमें बच्चे की उम्र 6 साल न होने पर भी उन्हें क्लास वन में एडमिशन मिल सकता है। इन राज्यों के नाम हैं- तेलंगाना, लद्दाख, असम, गुजरात, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, गोवा, झारखंड और केरल। इसके अलावा कुछ मामलों में स्कूल प्रिंसिपल के पास भी न्यूनतम आयु सीमा में छूट देने का अधिकार रहता है।
