एजुकेशन

राजस्थान NEET UG काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Rajasthan NEET UG Counselling Round 3 Seat Allotment Result 2026: राजस्थान NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ug.neetrajasthan.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

Rajasthan NEET UG Counselling Round 3 Result 2026: ऐसे देखें राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 का रिजल्ट

Rajasthan NEET UG Counselling Round 3 Seat Allotment Result 2026: MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यहां अपना रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ug.neetrajasthan.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस राउंड में कुल 2,529 सीटें अलॉट की गई हैं, जिसमें एमबीबीएस की 2,057 सीटें और बीडीएस की 472 सीटें शामिल हैं।

बता दें उम्मीदवारों को सीटें अलॉट हुई हैं, उन्हें तय समय के अंदर एडमिशन की सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग-कम-जॉइनिंग 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच होनी है। यहां अलॉटमेंट रिज़ल्ट प्रोविजनल है और यह काउंसलिंग अधिकारियों द्वारा वेरिफिकेशन और जांच के अधीन है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan NEET UG Counselling Round 3 Seat Allotment Result: ऐसे चेक करें सीट आवंटन

  • सबसे पहले ug.neetrajasthan.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Rajasthan NEET UG Counselling Round 3 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सीट आवंटन की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

नीट मेरिट और रैंक के आधार पर सीट आवंटन

यहां सीट अलॉटमेंट प्रोसेस में उम्मीदवारों की नीट मेरिट और रैंक, योग्यता, कैटेगरी, लागू आरक्षण नियम, कॉलेज की पसंद और सीट की उपलब्धता को ध्यान में रखा जाता है। यहां अलॉटमेंट से यह तय होता है कि काउंसलिंग राउंड के दौरान उम्मीदवार को कौन सा कॉलेज और कोर्स मिलेगा। हालांकि, प्रोविज़नल अलॉटमेंट मिलने का मतलब यह नहीं है कि फाइनल एडमिशन पक्का हो गया है। उम्मीदवारों को तय योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा और ज़रूरी वेरिफिकेशन और जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article