एजुकेशन

School Assembly News Headlines: आज 12 अक्टूबर 2026 स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स और एजुकेशन न्यूज हेडलाइंस, यहां पढ़ें

School Assembly National, International And Education News Headlines: यहां हम आपके लिए आज यानी 12 अक्टूबर 2026 स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स और एजुकेशन न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं। यहां आप पढ़ सकते हैं।

Image

School Assembly News Headlines, 12 October 2026: स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस

School Assembly National, International And Education News Headlines: स्कूल असेंबली में प्रार्थना के बाद नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स और एजुकेशन न्यूज हेडलाइंस पढ़ी जाती हैं। स्कूल असेंबली में न्यूज पढ़ने से छात्रों में आत्मविश्वास, सामान्य ज्ञान और बोलने की क्षमता बढ़ती है। इससे उन्हें देश-दुनिया में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलती है। साथ ही नियमित रूप से न्यूज पढ़ने से शब्दावली, उच्चारण और मंच पर प्रस्तुति देने का कौशल भी बेहतर होता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए आज यानी 12 अक्टूबर 2026 स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स और एजुकेशन न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं। यहां आप पढ़ सकते हैं।

School Assembly National News: आज की नेशनल न्यूज

  • चेन्नई में PM मोदी बोले- सरकारें बदल सकती हैं, तमिलनाडु के विकास का संकल्प अटल
  • फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, दिल्ली-चेन्नई विमान हैदराबाद डायवर्ट
  • दिल्ली में कार्रवाई के बाद CJP का ऐलान, देशव्यापी विरोध जारी रखने का संकल्प
  • मणिपुर में ताजा हिंसा के बाद बढ़ा मृतकों का आंकड़ा, अब तक 9 की मौत
  • मेघालय में वोटर बने डोनर, क्षेत्रीय पार्टी ने चंदा जुटाने के लिए अपनाया क्राउडफंडिंग का रास्ता
  • नवरात्रि यात्रा के लिए सजकर तैयार वैष्णो देवी मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं का जुटना शुरू
  • CJP प्रदर्शनकारियों पर हमले के आरोप में 4 गिरफ्तार, हिंदू रक्षा दल से जुड़े होने का दावा

School Assembly Ke Liye International News: आज की इंटरनेशनल न्यूज

  1. सऊदी एयरपोर्ट पर हमले में 12 मौतों के बाद हूतियों की नई चेतावनी
  2. स्ट्रेट से निकलते समय बारूदी सुरंग से टकराया सुपरटैंकर, जहाज में लगी आग
  3. इमरान खान के समर्थकों के मार्च के बीच पाकिस्तान में आपातकाल लागू
  4. UN में भारत का पाकिस्तान को जवाब, कहा- परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेंगे
  5. नेपाल में डेढ़ महीने से लापता बाढ़ पीड़ितों को मृत घोषित करने की तैयारी

School Assembly Sports News: आज की स्पोर्ट्स न्यूज

  • आर्कटिक ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं पीवी सिंधु
  • मेसी ने दागे दो शानदार गोल, अर्जेंटीना से संन्यास के बाद पहली बार किया ऐसा प्रदर्शन
  • सिंगापुर ग्रां प्री में मैक्स वेरस्टैपेन पोल पोजिशन पर, पहली जीत की तलाश में

School Assembly Education News: आज की स्पोर्ट्स न्यूज

  • राजस्थान NEET UG काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी
  • NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज 12 अक्टूबर से शुरू
  • जेकेएसएसबी के 518 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी
  • महाराष्ट्र बीएड सीएपी की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, cetcell.mahacet.org पर करें चेक

यहां आप आज यानी 12 अक्टूबर 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स और एजुकेशन न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article