बिजनेस

सोने का भाव आज का (12 अक्टूबर 2026): अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की ताजा कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 12 October 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का भाव आज का (12 अक्टूबर 2026): अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की ताजा कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 12 October 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज दो दिन बाद बाजार ओपन हो रहा है इससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.27% बढ़कर यानी 1893 रुपये तेजी के साथ 1,51,503 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, यह पिछले कारोबारी दिन 1,49,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,51,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,229.80 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹151570₹138950₹113720
मुंबई₹151420₹138800₹113570
कोलकाता₹151420₹138800₹113570
चेन्नई₹151420₹138800₹114000
पटना₹151470₹138850₹113620
लखनऊ₹151570₹138950₹113720
मेरठ₹151570₹138950₹113720
अयोध्या₹151570₹138950₹113720
कानपुर₹151570₹138950₹113720
अलीगढ़₹151570₹138950₹113720
मुरादाबाद₹151570₹138950₹113720
मिर्जापुर₹151570₹138950₹113720
झांसी₹151570₹138950₹113720
मथुरा₹151570₹138950₹113720
आगरा₹151570₹138950₹113720
गोरखपुर₹151570₹138950₹113720
बरेली₹151570₹138950₹113720
प्रयागराज₹151570₹138950₹113720
वाराणसी₹151570₹138950₹113720
गाजियाबाद₹151570₹138950₹113720
नोएडा₹151570₹138950₹113720
गुरुग्राम₹151570₹138950₹113720
चंडीगढ़₹151570₹138950₹113720
मोहाली₹151570₹138950₹113720
जयपुर₹151570₹138950₹113720
लुधियाना₹151570₹138950₹113720
गुवाहाटी₹151420₹138800₹113570
जलगांव₹151420₹138800₹113570
भोपाल₹151470₹138850₹113620
इंदौर₹151470₹138850₹113620
अहमदाबाद₹151470₹138850₹113620
वडोदरा₹151470₹138850₹113620
सूरत₹151470₹138850₹113620
पुणे₹151420₹138800₹113570
नागपुर₹151420₹138800₹113570
नासिक₹151450₹138830₹113600
बैंगलोर₹151420₹138800₹113570
भुवनेश्वर₹151420₹138800₹113570
अमरावती₹151420₹138800₹113570
विशाखापत्तनम₹151420₹138800₹113570
मैसूर₹151420₹138800₹113570
विजयवाड़ा₹151420₹138800₹113570
कोयंबटूर₹151420₹138800₹114000
मंगलौर₹151420₹138800₹113570
मदुरै₹151420₹138800₹114000
रायपुर₹151420₹138800₹113570
बेलगाम₹151420₹138800₹113570
राजमुंदरी₹151420₹138800₹113570
हैदराबाद₹151420₹138800₹113570
कटक₹151420₹138800₹113570
दावनगेरे₹151420₹138800₹113570
बेल्लारी₹151420₹138800₹113570
सलेम₹151420₹138800₹114000
वेल्लोर₹151420₹138800₹114000
अमरावती₹151420₹138800₹113570
गुंटूर₹151420₹138800₹113570
नेल्लोर₹151420₹138800₹113570
काकीनाडा₹151420₹138800₹113570
तिरुपति₹151420₹138800₹113570
कडपा₹151420₹138800₹113570
अनंतपुर₹151420₹138800₹113570
वारंगल₹151420₹138800₹113570
निजामाबाद₹151420₹138800₹113570
खम्मम₹151420₹138800₹113570
बेरहामपुर₹151420₹138800₹113570
राउरकेला₹151420₹138800₹113570
राजकोट₹151470₹138850₹113620
वसई-विरार₹151450₹138830₹113600
औरंगाबाद₹151420₹138800₹113570
सोलापुर₹151420₹138800₹113570
भिवंडी₹151450₹138830₹113600
कोल्हापुर₹151420₹138800₹113570
लातूर₹151450₹138830₹113600
तिरुपुर₹151420₹138800₹114000
तिरुनेलवेली₹151420₹138800₹114000
त्रिची₹151420₹138800₹114000
संबलपुर₹151420₹138800₹113570
इरोड₹151420₹138800₹114000
कोच्चि₹151420₹138800₹113570
थाइन₹151420₹138800₹113570
अमृतसर₹151570₹138950₹113720
नागरकोइल₹151420₹138800₹114000
तिरुवनंतपुरम₹151420₹138800₹113570
तंजावुर₹151420₹138800₹114000
गोवा₹151420₹138800₹113570
करूर₹151420₹138800₹114000
कुंभकोणम₹151420₹138800₹114000
नमक्कल₹151420₹138800₹114000
धर्मपुरी₹151420₹138800₹114000
डिंडीगुल₹151420₹138800₹114000
तूतीकोरिन₹151420₹138800₹114000
कुड्डालोर₹151420₹138800₹114000
कांचीपुरम₹151420₹138800₹114000
कृष्णागिरी₹151420₹138800₹114000
विल्लुपुरम₹151420₹138800₹114000
कोविलपट्टी₹151420₹138800₹114000
तिरुवन्नामलाई₹151420₹138800₹114000
होसुर₹151420₹138800₹114000
कराइकुडी₹151420₹138800₹114000
पुदुक्कोट्टई₹151420₹138800₹114000
रामनाथपुरम₹151420₹138800₹114000
अम्बुर₹151420₹138800₹114000
कन्याकुमारी₹151420₹138800₹114000
नागपट्टिनम₹151420₹138800₹114000
विरुधुनगर₹151420₹138800₹114000
कल्लाकुरिची₹151420₹138800₹114000
पोलाची₹151420₹138800₹114000
अर्काट₹151420₹138800₹114000
पलानी₹151420₹138800₹114000
अरियालूर₹151420₹138800₹114000
परमाकुदी₹151420₹138800₹114000
पेरम्बलूर₹151420₹138800₹114000
जयनकोंडम₹151420₹138800₹114000
कोडईकनाल₹151420₹138800₹114000
ऊटी₹151420₹138800₹114000
रामेश्वरम₹151420₹138800₹114000
शिवगंगा₹151420₹138800₹114000
तिरुवरुर₹151420₹138800₹114000
त्रिशूर₹151420₹138800₹113570
पांडिचेरी₹151420₹138800₹114000
चित्रदुर्ग₹151420₹138800₹113570
गडग₹151420₹138800₹113570
बागलकोट₹151420₹138800₹113570
मंड्या₹151420₹138800₹113570
भद्रावती₹151420₹138800₹113570
कोलार₹151420₹138800₹113570
तुमकुर₹151420₹138800₹113570
कोल्लम₹151420₹138800₹113570
अलाप्पुझा₹151420₹138800₹113570
कोट्टायम₹151420₹138800₹113570
पलक्कड़₹151420₹138800₹113570
मलप्पुरम₹151420₹138800₹113570
कोझिकोड₹151420₹138800₹113570
कन्नूर₹151420₹138800₹113570

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव ( 12 अक्टूबर 2026)

24 कैरेट से लेकर 10 कैरेट सोने का ताजा दाम

कैरेट के हिसाब से सोना1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)
Gold 24 Karat 15172151720
Gold 22 Karat 13908139077
Gold 20 Karat12643126433
Gold 18 Karat11379113790
Gold 16 Karat10115101147
Gold 14 Karat 885088503
Gold 12 Karat758675860
Gold 10 Karat 632263217

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव?

अमेरिकी डॉलर में गिरावट से निवेशकों का भरोसा मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 1,900 रुपये बढ़कर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को सोने की कीमत में यह बढ़ोतरी सभी टैक्स सहित दर्ज की गई। हाल के उतार-चढ़ाव के बाद पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोना कुल 4,600 रुपये यानी 3.07 प्रतिशत महंगा हो चुका है। वहीं, घरेलू बाजार में चांदी की कीमत भी 1,500 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत बढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। हाजिर सोना 48.35 डॉलर यानी 1.17 प्रतिशत चढ़कर 4,181.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव?

मजबूत हाजिर मांग और कारोबारियों की ओर से नए सौदे खरीदने के कारण शुक्रवार को वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर में डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,690 रुपये यानी 1.10 प्रतिशत बढ़कर 1,51,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 1.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,191.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कारोबारियों की ताजा खरीदारी और मजबूत हाजिर मांग ने सोने की कीमतों को ऊपर चढ़ने में मदद की।

सोने-चांदी की तेजी पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने बताया कि अमेरिकी डॉलर हाल के उच्च स्तर से नीचे आया है। इससे महंगाई को लेकर चिंताओं के बावजूद सोने और दूसरी कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों में व्यापक सुधार का फायदा चांदी को भी मिला है। वहीं, रुपये में लगातार कमजोरी के कारण आयातित वस्तुओं की घरेलू लागत बढ़ रही है। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ करीब 4,180 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

आगे कैसी रह सकती है सोने की चाल?

विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने की कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं, हालांकि इनमें मामूली तेजी का रुख बने रहने की संभावना है। अमेरिकी डॉलर की चाल और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत सोने की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी है कि कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेजी आने से सोने पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में निवेशकों को सोने की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम पर नजर रखनी चाहिए।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article