MPSC Paper Leak News: महाराष्ट्र में MPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार और शिकायतों की जांच के लिए गठित समिति के सचिव पद पर FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे को नियुक्त किया है। समिति की अध्यक्षता बॉम्बे हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश दिलीप भोसले करेंगे। समिति में आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी गौतम, पूर्व आईएएस अधिकारी गणेश पाटिल और सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी. डी. नाईक भी शामिल हैं
राज्य मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने दी जानकारी
बता दें पुणे में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की मांगों पर चर्चा के बाद राज्य मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने इस फैसले की जानकारी दी।
अन्य मांगों में ये चीजें शामिल
अभ्यर्थियों की अन्य मांगों में आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेना, अगले तीन वर्षों में 70 हजार पदों पर भर्ती और जनवरी में होने वाली ग्रुप-C परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाना शामिल है। हालांकि, MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार को पद से हटाने की मांग पर सरकार के फैसले की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज 12 अक्टूबर 2026 स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स और एजुकेशन न्यूज हेडलाइंस, यहां पढ़ें
विवेक भिमावर ने अपने X पोस्ट पर लिखा..
वहीं नई समिति बनाने के ऐलान के बाद MPSC चैयरमैन विवेक भीमांवर छुट्टी पर गए। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट पर लिखा है कि, राज्य सरकार ने MPSC पेपर लीक मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की है। मैंने अपने पूरे जीवन में हमेशा नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता दी है। इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि इस जांच के पूरा होने तक अपने पद पर बने रहने के बजाए अवकाश पर रहूंगा। एमपीएससी की स्वायत्तता, विश्वसनीयता और विद्यार्थियों के हित हमेशा मेरी प्राथमिकता रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे।
