Aishwarya Rai's Birthday Wish Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में अपना 84वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स ने अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन की बधाई दी। 11 अक्टूबर को अभिनेता के 84वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा नोट शेयर पर बिग बी को बधाई दी। ऐश्वर्या की इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया क्योंकि इसमें अमिताभ बच्चन अपनी पोती आराध्या बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 15 साल बाद कन्फर्म हुई 'The Dirty Picture 2', एकता कपूर बोलीं, 'एक कहानी है जो मैं सुनाना...')
ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर की अमिताभ-आराध्या की अनदेखी तस्वीर
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमिताभ बच्चन और आराध्या की एक क्यूट अनदेखी फोटो शेयर की। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन कैजुअल ट्रैकसूट और बीनी कैप पहने दिखाई दे रहे हैं जबकि आराध्या हेयरबैंड में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ऐश्वर्या ने अपने ससुर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन विश करते हुए एक खास मैसेज भी लिखा। उन्होंने बिग बी को 'डियरेस्ट पा-दादाजी' कहा और उनके लिए प्यार, खुशियों और भगवान के आशीर्वाद की कामना की। ऐश्वर्या की इस पोस्ट को अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों ने काफी पसंद कर रहे हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के 84वें जन्मदिन पर इन सितारों ने लुटाया प्यार, Kamal Haasan ने खास अंदाज में किया विश)
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में नजर आएंगे अमिताभ
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में अमिताभ बच्चन को फैन्स काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में भी नजर आएंगे। पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। फैन्स इसक सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।
