Kya Aaj School Band Hai Ya Khula, School Holiday Today Or Not: आज यानी 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को देशभर के स्कूलों में सामान्य रूप से पढ़ाई होने की उम्मीद है। फिलहाल इस तारीख पर पूरे भारत में स्कूलों को बंद रखने का कोई देशव्यापी आदेश सामने नहीं आया है। हालांकि अलग अलग राज्यों और जिलों में छुट्टियों का फैसला स्थानीय प्रशासन के निर्देशों, त्योहारों और मौसम की परिस्थितियों के आधार पर लिया जा सकता है। वहीं मौसम को लेकर भी छात्रों और अभिभावकों अलर्ट रहने की जरूरत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
यदि इससे आम जनजीवन प्रभावित होता है संबंधित जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर सकते हैं। इस बीच दिल्ली, यूपी, नोएडा, गाजियाबाद के स्कूल के छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या नहीं? यहां आप जान सकते हैं।
क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं या नहीं
दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो यहां आज स्कूल अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। किसी भी स्कूल में अवकाश को लेकर किसी प्रकार का नोटिस नहीं आया है। ऐसे में छात्र समय पर स्कूल पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करें।
क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं या नहीं
वहीं यूपी के स्कूलों की बात करें तो यहां भी स्कूल अपने समय पर खुलेंगे। किसी प्रकार की कोई छुट्टी का आदेश नहीं आया है। यहां दशहरा की छुट्टी की बात करें तो 19 अक्टूबर से 20 या 21 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहने की संभावना है। इसके लिए छात्र अपने स्कूल के डायरी में Holiday List 2026-27 चेक कर सकते हैं।
क्या आज नोएडा के स्कूल बंद हैं या नहीं
नोएडा में सुबह से ही बारिश का कहर जारी है। लगातार भारी बारिश के चलते जगह जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच छात्र लगातार अवकाश को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें यहां स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। यहां किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं है।
क्या आज गाजियाबाद के स्कूल बंद हैं?
गाजियाबाद में भी देर रात से लगातार बारिश का कहर जारी हैं। आंधी तूफान और गरज चमक के साथ तेज बारिश जारी है। हालांकि स्कूलों में अभी छुट्टी को लेकर किसी प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
