AFCAT 1 Result 2024 Declared: भारतीय वायुसेना की तरफ से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 317 पदों पर भर्तियां होनी थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट - afcat.cdac.in पर जा सकते हैं।
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 दिसंबर 2023 तक का समय मिला था। इस परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 18 फरवरी 2024 को हुआ था। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
AFCAT 1 Result इन स्टेप्स से करें चेक
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद AFCAT 1 Result Check Here के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।
स्टेप 5: लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
इन पदों पर होती है भर्तियां
एयर फोर्स एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से फ्लाइंद, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल, ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल, अकाउंट्स जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं। इसके अलावा NCC Special Entry से फ्लाइंग पद पर भर्तियां की जाती हैं। एयर फोर्स में दाखिले के लिए यह प्रवेश परीक्षा है।
एयर फोर्स में भर्ती के लिए परीक्षा दो बार आयोजित की जाती है। इसके लिए जून और दिसंबर महीने में नोटिफिकेशन जारी होता है। इस परीक्षा का आयोजन फरवरी और अगस्त महीने में होता है। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच वाले उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट में शामिल होना होता है। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।
