एजुकेशन

BPSC 71st Mains Result 2026: BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट घोषित, जानें कैसे डाउनलोड करें PDF

BPSC ने 71वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए 3,392 उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे।

Image

BPSC ने जारी किया 71वीं मेंस परीक्षा का परिणाम (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने 71वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए 3,392 उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे।

उम्मीदवार रिजल्ट PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर खोज सकते हैं। आयोग ने फिलहाल इंटरव्यू की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। इसके लिए अलग से नोटिस जारी किया जाएगा।

अप्रैल में हुई थी मुख्य परीक्षा

BPSC 71वीं की मुख्य लिखित परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा पांच दिनों तक चली और इसे दो शिफ्टों में कराया गया था। इससे पहले आयोग ने 17 अप्रैल को मेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए थे। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिला था।

विवरणजानकारी
परीक्षाBPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता
मेंस परीक्षा25 से 30 अप्रैल 2026
मेंस रिजल्टजारी
सफल उम्मीदवार3,392
अगला चरणइंटरव्यू
रिजल्ट का तरीकाPDF

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपना परिणाम देख सकते हैं।

1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर रिजल्ट या लेटेस्ट नोटिस सेक्शन खोलें।

3. BPSC 71st Mains Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें।

5. PDF खोलकर Ctrl + F दबाएं।

6. अपना रोल नंबर दर्ज करके देखें कि आपका नाम सूची में है या नहीं।

इंटरव्यू के आधार पर होगा अंतिम चयन

मेंस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आयोग इंटरव्यू की तारीख, समय और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी जानकारी अलग नोटिस में देगा। इसलिए उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

अंतिम मेरिट लिस्ट में मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों को जोड़कर उम्मीदवारों की रैंक तय की जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article