एजुकेशन

भारत के 10 सबसे पुराने राज्य कौन से हैं? 10वें स्टेट का नहीं जानते होंगे नाम, देखें पूरी लिस्ट

10 Oldest States in India: में 28 राज्य, 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, लेकिन आज हम आपको भारत के 10 सबसे पुराने राज्य के बारे में बताएं, जो भारत के स्वतंत्र होने से पहले और उसके बाद गठित हुए हैं।

Image

भारत के 10 सबसे पुराने राज्य कौन से हैं

10 Oldest States in India: दुनिया के सातवें सबसे बड़े देश भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। प्रशासनिक दृष्टि से बात करें तो वर्तमान समय में भारत में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों हैं। समय-समय पर भाषा और संस्कृति के आधार पर कई राज्यों का गठन किया गया है। भारत के इतिहास में राज्यों के गठन की कहानी बहुत दिलचस्प है, जहां कुछ राज्य स्वतंत्रता से पहले अस्तित्व में आए थे, तो वहीं कुछ भाषाई व संस्कृति के आधार पर स्वतंत्रता के बाद बनाए गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के 10 सबसे पुराने राज्य कौन-से हैं। दो या तीन के बारे में अधिकांश लोगों के मालूम है, लेकिन 10 राज्य कौन से बहुत कम लोग जानते हैं, तो आइए आज आपको भारत के 10 सबसे पुराने राज्यों के नाम बताएं।

स्वतंत्रता से पहले बने थे यह राज्य

बता दें कि भारत में राज्यों के गठन की प्रक्रिया ब्रिटिश शासन काल में शुरू हुई थी। उस समय प्रशासनिक सुगमता और भाषाई पहचान को आधार बनाकर राज्यों का गठन किया जाता था। इसी आधार पर बिहार और ओडिशा राज्य का गठन किया गया। बिहार का गठन 22 मार्च 1912 को हुआ था, जब इसे बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग किया गया। यही कारण है कि हर साल 22 मार्च को 'बिहार दिवस' मनाया जाता है। वहीं बिहार के गठन के बाद 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा का गठन एक अलग प्रांत के रूप में किया गया।

गणतंत्र भारत के शुरुआती राज्य कौन से थे?

भारत को स्वतंत्रता 1947 में मिली और 1950 में वह एक गणराज्य बना। क्योंकि 26 जनवरी 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ। उस दौरान कई प्रमुख राज्यों को औपचारिक रूप से गठित किया गया। इनमें उत्तर प्रदेश का नाम सबसे प्रमुख है, जिसे 24 जनवरी, 1950 को यह नाम मिला। इसके साथ ही असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने भी इसी वर्ष अपना आधुनिक स्वरूप प्राप्त किया था।

1956 राज्य पुनर्गठन अधिनियम

भारतीय इतिहास में 1 नवंबर 1956 की डेट बेहद महत्वपूर्ण है। यह वही दिन है, जब 'राज्य पुनर्गठन अधिनियम' के तहत भाषाई आधार पर राज्यों की सीमाओं का निर्धारण किया गया। इस दौरान दक्षिण भारत के प्रमुख राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक का पुनर्गठन हुआ।

भारत के 10 सबसे पुराने राज्यों की सूची (0ldest Indian States

क्रमराज्य का नामगठन/स्थापना तिथि
1बिहार22 मार्च, 1912
2ओडिशा1 अप्रैल, 1936
3उत्तर प्रदेश24 जनवरी, 1950
4तमिलनाडु26 जनवरी, 1950
5असम26 जनवरी, 1950
6पश्चिम बंगाल26 जनवरी, 1950
7आंध्र प्रदेश1 नवंबर, 1956
8कर्नाटक1 नवंबर, 1956
9केरल1 नवंबर, 1956
10राजस्थान1 नवंबर, 1956

देश का सबसे नया राज्य कौन- सा है?

जहां भारत के सबसे पुराने राज्यों में बिहार का नाम शुमार है, वहीं भारत के सबसे नवीनतम राज्यों में तेलंगाना का नाम आता है। लंबे समय तक चले जन-आंदोलन के बाद 2 जून, 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना को अपना अस्तित्व मिला था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article