एजुकेशन

HBSE Haryana Board 12th Result 2026: जल्द खत्म होगा 12वीं के छात्रों का इंतजार, इस महीने जारी हो सकता है हरियाणा बोर्ड इंटर रिजल्ट

HBSE Haryana Board 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं परीक्षा के रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं, जिसे छात्र bseh.org.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

HBSE Haryana Board 12th Result 2026

HBSE Haryana Board 12th Result 2026: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा जल्द ही हरियाणा इंटर बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट (Haryana Board Result 2026) की घोषणा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट HBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इंटर यानी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म ही होने वाला है। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने क बाद अपने परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर पाएंगे।

कब हुई थी हरियाणा बोर्ड इंटर परीक्षा 2026

हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 के बीच किया गया था। इंटर परीक्षा में 243,461 छात्र शामिल हुए थे, जो इस समय अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों के साथ उनके माता-पिता भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब आ सकता है HBSE 12th Result 2026?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम 12 से 15 मई के बीच जारी किए जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट इन डेट्स पर जारी हो सकता है। बोर्ड द्वारा जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा।

कहां चेक करें हरियाणा इंटर परीक्षा रिजल्ट 2026?

हरियाणा बोर्ड द्वारा इंटर परीक्षा के रिजल्ट HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in, esults.bseh.org.in और haryana.indiaresults.com पर चेक किए जा सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें इंटर परीक्षा मार्कशीट

  • हरियाणा बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र bseh.org.in पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए HBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब, सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
  • छात्र ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड ऑनलाइन मार्कशीट एक प्रोविजनल के तौर पर काम करेगी। छात्रों को उनकी ओरिजनल वेबसाइट संबंधित स्कूल से मिलेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article