Adesh Kumar Gupta: जानें कौन हैं दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2020, 05:23 PM IST

Delhi BJP new president: दिल्ली बीजेपी को नया चेहरा मिल गया है। मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।

Adesh Kumar Gupta: जानें कौन हैं  दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल चुका है। मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता को कमान दी गई है। सवाल यह है कि मनोज तिवारी को हटाने के पीछे और आदेश कुमार गुप्ता को कमान देने के पीछे संभावित वजह क्या हो सकती है। इसे समझने से पहले यह जानना जरूरी है कि वो कौन हैं। 

मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं आदेश कुमार गुप्ता 
पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद आदेश कुमार गुप्ता 2018 में नॉर्थ एमसीडी के मेयर बने और अब  नई पहचान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष की है। वो मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं और स्नातक की डिग्री छत्रपति शाहुजी महाराज विश्वविद्यालय से हासिल की। यूपी से जब वो दिल्ली आए तो प्राइवेट ट्यूशन के जरिए जिंदगी के सफर को आगे बढ़ाया। लेकिन बाद में ठेकेदारी में हाथ लगाया और उन्हें कामयाबी भी मिली। उनका आपराधिक रिकॉर्ड साफ है यानि की वो पूरी तरह बेदाग हैं। 


ट्यूशन, ठेकेदारी से राजनीति का सफर
आदेश कुमार गुप्ता के बारे में लोग बताते हैं कि जव वो दिल्ली आए तो ट्यूशन पढ़ाया करते थे और इसके साथ साथ जनसेवा का भी काम करते थे। धीरे धीरे उनकी पहचान बढ़ने लगी और वो भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हो गए और इस तरह से एक राजनीतिक पहचान मिली। ठेकेदारी के साथ साथ वो गली मोहल्ले की राजनीति से ऊपर उठे और एमसीडी चुनाव में किस्मत आजमाई। 

आदेश कुमार गुप्ता को क्यों मिली कमान

आदेश कुमार गुप्ता को क्यों कमान मिली इसके पीछे जानकार दो ठोस वजह बताते हैं। पहला ये कि बीजेपी दिल्ली एमसीडी चुनाव के मार्फत हैट्रिक कायम करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही यह माना जाता है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व के जरिए जोश भरने के बाद भी नाकामी मिली और इसके लिए राज्य नेतृत्व जिम्मेदार था। नेतृत्व की भूमिका में मनोज तिवारी को जिस तरह से टीम बनाकर आगे जाना था उसे वो अंजाम देने में नाकाम रहे।

End of Article