Delhi: कनॉट पैलेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 10:13 AM IST

Delhi: राजधानी दिल्ली के कनॉट पैलेस में आज सुबह एक रेस्तरां में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Delhi: कनॉट पैलेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके के एक रेस्तरां में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आउटर सर्कल पर मौजूद है रेस्टोरेंट में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौकै पर पहुंची।  दमकल अधिकारियों के अनुसार, कनॉट प्लेस के बाहरी सर्कल में हाई फाई रेस्तरां में आग लगने की सूचना सुबह 5.32 बजे मिली। उन्होंने बताया कि दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और सुबह करीब 6.35 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  

पिछले हफ्ते लगी थी पिज्जा हट में आग

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है।  जिस बिल्डिंग में आग लगी उसके नीचे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच भी है। यह पहला मौका नहीं है जब कनॉट पैलेस के रेस्तरां में आग लगी है। कुछ समय पहले ही जनपथ रोड पर स्थित पिज्जा हट में भी भीषण आग लग गई थी जिस पर दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था।

End of Article