दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो आतंकी अरेस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2020, 12:43 PM IST

Babbar Khalsa International terrorists arrested: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो आतंकी अरेस्ट
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो आतंकवादियों को नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आतंकियों के नाम भूपेंदर उर्फ दिलावर सिंह एवं कुलवंत सिंह हैं। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के बाद ये दोनों आतंकी गिरफ्तार हुए। इनके पास से छह पिस्टल और 40 कारतूस बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने दोनों आतंकियों की तस्वीरें भी जारी की हैं। इन दोनों आतंकियों के पकड़े जाने से यह संकेत मिलता है कि राजधानी दिल्ली बीकेआई के निशाने पर है।

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने पिछले महीने इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएस )के एक आतंकी को धौला कुंआ को गिरफ्तार किया।

End of Article