दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार करने का दावा किया है जिसने 87 साल की बुजर्ग महिला से बलात्कार किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी स्वीपर है और उसकी उम्र 30 वर्ष है। पुलिस का कहना है वारदात को दिल्ली के तिलक नगर इलाके में अंजाम दिया गया था। आरोपी को महज 16 घंटे में गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।पुलिस का कहना है कि आरोपी, पीड़ित महिला के करीब के मोहल्ले में रहता था। उसके पास से मोबाइल फोन की भी बरामदगी की गई है।
30 साल के स्वीपर पर आरोप
बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया था कि घर में जबरदस्ती दाखिल हुए शख्स ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। यही नहीं उसके उपर हमला किया और मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार वारदात रविवार रात को हुई थी। वारदात के समय पीड़ित की 65 वर्शीय बेटी घर पर नहीं थी। वो अपने किसी परिचित से मिलने गई थी।
वारदात के समय घर पर पीड़ित अकेली थी
पुलिस के मुताबिक घरवालों ने पहले सिर्फ मोबाइल चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी।लेकिन बाद में पूरी बात बताई और उसके बाद में रेप की धारा भी जोड़ी गई। महिला की मेडिकल जांच भी कराई गई। पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों के अनुसार घर में आरोपी ने खुद को गैस एजेंसी से जुड़ा हुआ बताया था। पीड़ित महिला को जब उस शख्स की हरकत पर संदेह हुआ तो उसने शोर मचाने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने हमला कर दिया और यौन उत्पीड़न किया।
Marrying and Cheating:एक-दो नहीं बल्कि 14 महिलाओं से शादी और फिर उन्हीं से ठगी, बेहद शातिर है ये शख्स

