जाह्नवी कपूर ने पेरिस की एक खास शाम में सफेद और सुनहरे रंग के शानदार देसी लुक से सबका ध्यान खींचा। साड़ी जैसे परिधान, अनोखी आर्म डिटेलिंग, पारंपरिक गहनों और स्लीक जूड़े ने उनके पूरे अंदाज को बेहद शाही बनाया।
लेटेस्ट लुक में जान्हवी कपूर ने बहुत ही खूबसूरत सी सफेद साड़ी पहनी थी। इस लुक से जुड़ी एक एक चीज बेहद खास थी। खासतौर से गोल्ड की एक्सेसरीज, देखें जान्हवी के लुक से जुड़ी डिटेल्स।
जान्हवी का ये लुक बहुत ही ज्यादा रॉयल नजर आ रहा है। पेरिस में जान्हवी का ये अप्सरा लुक वाकई लाइमलाइट चुरा रहा है। ये कलर कॉम्बिनेशन कमाल है।
ऊपर से देखने पर ब्लाउज साधारण बस्टियर जैसा दिखाई देता है, लेकिन असली खेल इसकी आस्तीन में है। कंधों से लेकर बांहों तक सुनहरी सजावट, मोतियों जैसी लड़ियां और गुलाबी लटकन इस हिस्से को बेहद खास बनाते हैं।
इस लुक में गहने सिर्फ कानों या गले तक सीमित नहीं हैं। बाजुओं पर झूलती लंबी सजावटी लड़ियां पूरे पहनावे को पारंपरिक अंदाज देती हैं। हरे रंग के छोटे मोती और गुलाबी लटकन सुनहरी कारीगरी के बीच खूबसूरत रंग भरते हैं।
इतनी भारी कारीगरी के बीच जाह्नवी ने गले में कोई बड़ा हार नहीं पहना। यह फैसला लुक को बैलेंस करता है और नजरों को चेहरे, कंधों और हाथों की खूबसूरत सजावट तक पहुंचने देता है।
जान्हवी की ये बाजूबंद वाली एक्सेसरी अपने आप में ही एकदम यूनीक थी।
बालों को बीच की मांग के साथ कसकर पीछे बांधकर स्लीक जूड़ा बनाया गया है। मेकअप भी बहुत हल्का और चमकदार रखा गया, जिससे पूरा लुक मॉडर्न और ट्रेडिशनल का शानदार कॉम्बिनेशन लग रहा है।