बिजनेस

लॉन्च होते ही गुरुग्राम में DLF के बिक गए सभी 172 Luxury Homes, 1,985 करोड़ की हुई Deal

DLF ने गुरुग्राम में अपने Luxury Senior Living Project The Aureva के सभी 172 घर बेच दिए हैं। इस प्रोजेक्ट से कंपनी को करीब ₹1,985 करोड़ की बिक्री हुई। एक घर की औसत कीमत करीब ₹11.5 करोड़ बताई गई है।

Image

DLF Senior Citizen Living

देश की बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल DLF ने गुरुग्राम में अपने नए Luxury Senior Living Project The Aureva की सभी 172 यूनिट बेच दी हैं। कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से करीब ₹1,985 करोड़ की बिक्री हुई है। खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार किया जा रहा है और इसमें लग्जरी के साथ स्वास्थ्य और दूसरी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है।

The Aureva प्रोजेक्ट गुरुग्राम के Sector 63 में करीब 4.17 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। इसमें कुल 172 Luxury Residences हैं। कंपनी के मुताबिक, इन घरों की औसत कीमत करीब ₹11.5 करोड़ प्रति अपार्टमेंट रही है। वहीं, यूनिट्स करीब ₹28,000 प्रति वर्ग फुट की दर से बेची गई हैं। हालांकि अलग-अलग घरों की कीमतों में अंतर हो सकता है।

Senior Citizens के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है प्रोजेक्ट

DLF का यह प्रोजेक्ट सामान्य Luxury Housing से थोड़ा अलग है। इसे खास तौर पर Senior Citizens यानी वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इसमें Luxury Living के साथ Wellbeing, Convenience, Healthcare Access और Community Living जैसी सुविधाओं पर ध्यान दिया गया है।

प्रोजेक्ट में एक Professionally Managed On-site Medical Centre भी होगा। इसके साथ Emergency Response Support की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यानी यहां रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को घर के साथ स्वास्थ्य संबंधी सहायता भी मिल सकेगी। DLF के मुताबिक, इस तरह की सुविधाओं की वजह से Senior Living Segment में प्रीमियम घरों की मांग बढ़ रही है।

4 लाख वर्ग फुट से ज्यादा होगा Carpet Area

The Aureva में बनाए जा रहे 172 Luxury Residences का कुल Carpet Area 4 लाख वर्ग फुट से ज्यादा होगा। वहीं, इसका कुल Saleable Area 7.5 लाख वर्ग फुट से अधिक बताया गया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट भारत में Luxury Retirement Housing की तस्वीर बदलने की DLF की सोच का हिस्सा है।

Luxury Housing की बढ़ती मांग का संकेत

DLF का कहना है कि The Aureva को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला है, उससे भारत में Premium और Experience-led Residential Projects की बढ़ती मांग का संकेत मिलता है। खासकर ऐसे प्रोजेक्ट, जहां घर के साथ Healthcare, Convenience और Community जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, Senior Living Market में तेजी से जगह बना रहे हैं।

DLF के लिए यह बिक्री ऐसे समय हुई है जब कंपनी अपने बड़े रियल एस्टेट पोर्टफोलियो पर काम कर रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में करीब ₹20,143 करोड़ की Sales Bookings दर्ज की थीं। अब The Aureva की पूरी बिक्री से Luxury Senior Living Segment में भी कंपनी की मौजूदगी मजबूत होने के संकेत मिलते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article