धर्म परिवर्तन कर 15 साल की लड़की का निकाह करवाया जा रहा था, दिल्ली महिला आयोग ने इस तरह रुकवाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2021, 10:53 PM IST

Delhi News: दिल्ली में एक 15 साल की लड़की का धर्म परिवर्तन करा उसका निकाह कराया जा रहा था, लेकिन दिल्ली महिला आयोग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रुकवाया।

धर्म परिवर्तन कर 15 साल की लड़की का निकाह करवाया जा रहा था, दिल्ली महिला आयोग ने इस तरह रुकवाया

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जहांगीरपुर इलाके में एक साल की लड़की का धर्म परिवर्तन करा निकाहा कराया जा रहा था। समय पर दिल्ली महिला आयोग की टीम ने पहुंचकर विवाह को रुकवाया।

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जहांगीरपुरी में एक 15 साल की बेटी का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया जा रहा था। अभी मैंने और मेरी टीम ने इलाके के SHO के साथ मिलकर ये निकाह रुकवाया है।  बहुत दुखद है कि देश से बाल विवाह खत्म होने का नाम नही ले रहा है। बच्चों से उनका बचपन छीनने वालों को सख्त सजा होनी जरूरी है। 

End of Article