Delhi Crime News: दिल्ली में पुलिस व्यवस्था ध्वस्त, बाइक सवारों ने महिला से छीन ली चेन, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2020, 12:20 AM IST

chain snatching in greater kailash delhi: दिल्ली में ऐसा लगता है कि पुलिस व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ग्रेटर कैलाश इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की चेन छीन ली।

Delhi Crime News: दिल्ली में पुलिस व्यवस्था ध्वस्त, बाइक सवारों ने महिला से छीन ली चेन, देखें VIDEO

नई दिल्ली: दिल्ली में इस समय बदमाशों के हौसले बुलंदी पर है तो पुलिस का इकबाल कमजोर हुआ है। अगर ऐसा न होता तो जिस घटना का जिक्र करने जा रहे हैं वो सामने नहीं आता। दिल्ली की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है। अगर दिल्ली के बाहरी कोनों में किसी तरह की वारदात होती तो शायद एक पल को समय रहते जानकारी की बात समझी भी जा सकती है। लेकिन पॉश इलाका ग्रेटर कैलाश में  वारदात को अंजाम दिया गया को हो तो समझना और समझा पाना मुश्किल होता है। जीके पार्ट-1 में दो सड़क पर पैदल चल रही महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीनने की कोशिश की। लेकिन चेन छीन पाने में कामयाब नहीं हुए तो एक बदमाश बाइक से उतरा और महिला के साथ मारपीट कर चेन छीनने लगा।

पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
इस दौरान एक राहगीर  महिला की मदद के लिए आगे आया। बाइक सवार बदमाश को उसने दौड़ाया और अपने बैग से उन्हें मारने की कोशिश की। लेकिन बदमाश फरार हो गए। सीसीटीवी में वारदात पूरी तरह कैद हो चुका है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवा दी है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
बदमाशों की यह हरकत सोशल मीडिया पर वायरल है। पिछले कुछ समय से दिल्ली में बच्चा चोरी और लूटपाट जैसी वारदात में इजाफा हुआ है। बुधवार को दिल्ली के शकरपुर इलाके से ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी जिसमें बाइक सवार दो शख्स एक घर में घुसते हैं और बच्ची की अपहरण की कोशिश करते हैं। लेकिन उस बच्ची की दिलेर मां बदमाशों से भिड़ जाती है। लेकिन इस तरह की वारदात से लोगों में खौफ है। 

End of Article