Delhi: बड़ी बेरहमी से महिला के ऊपर से निकाली कार, सामने आया वीडियो, आरोपी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2020, 12:36 PM IST

दिल्ली के चिल्ला गांव के पास एक कार एक महिला के ऊपर से निकल जाती है। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो जाती है। इसका वीडियो वायरल हो रही है। कार चलाने वाला सब-इंस्पेक्टर है।

Delhi: बड़ी बेरहमी से महिला के ऊपर से निकाली कार, सामने आया वीडियो, आरोपी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार महिला के ऊपर से निकल जाती है। ये वीडियो विचलित करने वाला है। ये घटना 3 जुलाई की है और चिल्ला गांव के पास की है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार महिला को पहले टक्कर मारती है और रूक जाती है। इसके बाद वहा लोग इकट्ठे हो जाते हैं, लेकिन कुछ सेकेंड बाद ही कार फिर चलने लगती है और जमीन पर पड़ी उसी महिला के ऊपर से निकलती है। वहां मौजूद लोग कार को आगे जाकर रोक लेते हैं। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी एक सब-इंस्पेक्टर है। वह घटना के समय शराब के नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

End of Article