क्राइम

छत से क्यों कूदे प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी? नया वीडियो आया सामने, पीछे दौड़ने वाला कौन

Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत मामले में एक और नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में रसिक दुलारी छत पर जाते दिख रहे हैं और उनके कपड़ों पर खून का दाग दिख रहा है।

Image

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी, आत्महत्या करने से ठीक पहले

Premanand Maharaj News: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस घटना को लेकर अब एक और नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से मौत का रहस्य और गहरा गया है। वीडियो में रसिक दुलारी छत की ओर जाते दिख रहे हैं। चाल से ऐसा लग रहा है कि रसिक दुलारी कष्ट में हैं।

रसिक दुलारी के वीडियो में क्या?

रसिक दुलारी का जो नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, उसमें वो सीढ़ियों से चढ़ते हुए छत की ओर जाते दिख रहे हैं। सीढ़ियो पर चढ़ने के दौरान उनकी चाल सही नहीं लग रही है। उनके कपड़े के पिछले हिस्से में खून का धब्बा या कुछ वैसा ही दाग दिख रहा है।

वीडियो से क्या चल रहा है पता?

रसिक दुलारी के छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने के बाद दावा किया गया था कि उनका लिंग कटा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लिंग पर टांके बताए गए थे। इस हिसाब में वीडियो में जो खून जैसा धब्बा दिख रहा है, वो शायद जख्म का है। इससे उनके लिंग पर जख्म वाली बात सच साबित होती दिख रही है।

एक और वीडियो में क्या?

एक और वीडियो में रसिक दुलारी छत पर दिख रहे हैं। छत पर जाने के बाद वो रलिंग पर बैठते हैं, फिर छत पर बैठ जाते हैं, कुछ देर बाद लेट जाते हैं, शायद दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा है।। इसके बाद शायद जैसे ही किसी के आने की आहट होती है, वो रेलिंग पर चढ़ते हैं और कूद जाते हैं। वीडियो में एक शख्स आता दिखता है, पहले वो आराम से आ रहा होता है, लेकिन जैसे ही वो रसिक दुलारी को कूदते हुए दिखता है, वो भी दौड़ लगा देता है, लेकिन तबतक देर हो चुकी होती है। यह शख्स भी पहवाने से बाबा प्रेमानंद महाराज का शिष्य लग रहा है या फिर आश्रम का ही कोई व्यक्ति।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article