देश में धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे है। कुछ दिन पहले Delhi में दिल को दहलाने वाली Shraddha Murder Case की घटना सामने आई है। जिसमें पुलिस Love Jihad के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। वहीं गुजरात में चुनावी दौरे पर गए Assam CM Himanta Biswa Sarma ने लव जिहाद पर Modi Governmnet से कानून बनाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि लव जिहाद पर अलग से कानून की जरूरत है। अब सवाल है कि देश में लव जिहाद का गंदा खेल कब रुकेगा ?
गौर हो कि आरोप है कि पूनावाला ने 18 मई की शाम को श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शव के कई टुकड़े कर दिए थे, जिन्हें उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा तथा कई दिनों तक दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा। पूनावाला को कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया। यह हत्याकांड इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है और इस घटना को लेकर जनाक्रोश भी पैदा हुआ है।
