बुलडोजर के डर से दुष्कर्म के आरोपियों ने खुद थाने आकर कर किया सरेंडर, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 05:52 PM IST

यूपी में  बुलडोजर का खौफ अपराधियों में खूब देखने को मिल रहा है। इसका एक और उदाहरण उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में देखने को मिला जहाँ पुलिस ने गैंगरेप के पांच आरोपियों को पकड़ने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया।

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में गैंगरेप के 5 आरोपियों ने बुलडोजर के डर से खुद थाने में आकर सरेंडर कर दिया। दरअसल, जैतपुर थाना क्षेत्र में एक दिन पहले बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोपियों ने इसका अश्लील वीडियो भी बनाया  लिया था और पीड़िता को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी थी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। घटना के बाद से पांच अपराधी फरार हो गए थे। इस बीच पुलिस बुलडोजर लेकर आरोपियों के घर पहुंची और लाउडस्पीकर के माध्यम से गांव में ऐलान कराया कि आरोपियों ने यदि जल्द आत्म समर्पण नहीं किया तो उनके घरों को ढाह दिया जाएगा। इसका सीधा असर जल्द ही दिखायी पड़ा और पांचों अपराधी खुद ही समपर्ण करने पुलिस थाने जा पहुंचे।  देखें वीडियो... 

End of Article