Noida: गालीबाज नेता Shrikant Tyagi का तहखाना कनेक्शन आया सामने, इसी चोर रास्ते से करता था आवाजाही

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 12:33 PM IST

Shrikant Tyagi Noida: महिला के साथ गाली गलौच और धक्कामुक्की करने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर और और खुलास हुआ है। श्रीकांत त्यागी ने अपने फ्लैट से बेसमेंट में जाने के लिए चोर दरवाजा बनाया था।

Shrikant Tyagi Viral Video: Noida से बदसलूकी का मामला सामने आया | गालीकांड में कथित बीजेपी नेता Shrikant Tyagi का महिला से बदसलूकी का video जमकर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है | उसी बीच नवभारत ने खबर दिखाई और उसका असर भी हुआ। नोएडा पुलिस (Noida Police) ने मामला संज्ञान में लेते हुए श्रीकांत त्यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसकी तलाश तेज कर दी | इन सबके बीच एक नई बात सामने आई है जिसमें यह पता चला है कि श्रीकांत त्यागी ने पार्किंग तक जाने के लिए एक तहखाना यानि गुप्त दरवाजा बनाया था।

बाउंसर करते थे गुंडागर्दी

श्रीकांत त्यागी ने अपने फ्लैट के नीचे बेसमेंट में एक तहखाना बनाया हुआ है। जिसमें दरवाजे लगा रखा था। यहां के निवासियों का आरोप है कि इस तहखाने के जरिए वह गुंडों बाउंसरओ को छुपा कर अपने घरों में लाता था और उसके गुंडे और बाउंसर सोसाइटी में खुलेआम गुंडागर्दी मचाते थे। लोगों से मार पिटाई करते थे।

पहले भी कर चुका है बदतमीजी

एक निवासी ने बताया, 'आज से लगभग 3 साल पहले भी श्रीकांत त्यागी के बेटे के साथ हमारे सोसाइटी में रहने वाले एक बच्चे के साथ लड़ाई हुई उसके बाद श्रीकांत त्यागी, उसकी पत्नी और उसके बाउंसरों ने उस व्यक्ति घर में घुस कर के उस बच्चे के बाप को कुर्सी से बांधकर बहुत मारा और सर्व फाड़ दिया। हम लोगों ने कल जब इस तहखाने को देखा तो कल रात हम सब ने मिलकर इसे ईट और सीमेंट से बंद करवा दिया है। लेकिन श्रीकांत त्यागी इसी तरह खाने से उस घटना के बाद भागा  है।

End of Article