Noida: 'तू भाग के आई थी न? सब जानता हूं,' महिला को गालियां देने वाले BJP नेता के खिलाफ दर्ज हुईं FIR

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 06:52 AM IST

Shrikant Tyagi Video: हम ने आपको एक वायरल वीडियो दिखाया था, जिसमें श्रीकांत त्यागी नाम का एक शख्स एक महिला के खिलाफ बदजुबानी करता नजर आ रहा है। अब देखिए उसका क्या हश्र होने जा रहा है।

Noida: 'तू भाग के आई थी न? सब जानता हूं,' महिला को गालियां देने वाले BJP नेता के खिलाफ दर्ज हुईं FIR

Noida's Shrikant Tyagi Video: यूपी के नोएडा में महिला से बदतमीजी कर गालियां देने के मामले में टाइम्स नाउ नवभारत की खबर का बड़ा असर हुआ है। पुलिस ने गाली देने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी पर केस दर्ज कर लिया है। नोएडा के थाना फेस-2 में पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।.सेंट्रल नोएडा की ADCP अंकिता शर्मा ने कहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।

गालीबाज का वीडियो वायरल

जिस वीडियो में शख्स गाली दे रहा है उसे बिना बीप लगाए हम आपको ये सुना नहीं सकते। जरा सोचिए जिसे हम सुना नहीं सकते ये शख्स सरेआम इस महिला को यही सुना रहा है। बेखौफ गाली दे रहा है, महिला के साथ धक्का-मुक्की कर रहा है और अभद्र टिप्पणियां कर रहा क्योंकि इसे हनक है सत्ता की। इसे गुरूर है ऊंचे रसूख का, इसे घमंड है बड़े नेताओं तक पहुंच का। इस बदतमीज शख्स का नाम है श्रीकांत त्यागी जो खुद को बीजेपी का नेता बता रहा है लेकिन बीजेपी इससे पल्ला झाड़ रही है।

गालियों की बौछार

श्रीकांत त्यागी ने महिला पर गालियों की ऐसी बौछार की कि हर कोई सन्न रह गया। महिला को ही नहीं उसके पति और बच्चों तक के लिए श्रीकांत त्यागी ने गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया। महिला को गाली देते हुए श्रीकांत त्यागी कहता है- जानता हूं तेरी हैसियत, अगर मना करे ना तो इलाज कर देना इसका यही बुलाकर स्टाफ को। ये दो कोड़ी के गार्ड लेकर तू पेड़ उखाड़ देगी यहां ? ये मेरी प्रिमाइस है
महिला- किसने कहां ?
श्रीकांत त्यागी- अरे हमने खरीदी है
महिला- रजिस्ट्री दिखाओ
श्रीकांत त्यागी- तू मालिक है यहां की ?
महिला- मैं अपने फ्लैट की मालकिन हूं
श्रीकांत त्यागी- हां तो वहां चल.. इसे लेकर जा इसे वरना राजवीर ध्यान रखना तू, तू चली जाएगी वैसे भी यहां जो लीगल होगा वही होगा। तू कुछ ना कर पाएगी। तू चल यहां से...चवन्नी छाप लुगाई, हो गया नहीं हट यहां से.. तेरे पति को भी जानता हूं.. उस बनिए को @#$%% को मैं। तू भाग के आई थी न? तेरे बारे में सब जानता हूं मैं। तू ही है न वो, जो भाग के आई है. तेरे बारे में और भी बहुत कुछ जानता हूं. वो भी जानता हूं।





पुलिस का बयान

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बयान देते हुए कहा, थाना फेस-2 नोएडा क्षेत्रांतर्गत श्रीकांत त्यागी नाम के व्यक्ति द्वारा उसी सोसायटी की महिला के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए FIR पंजीकृत की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।अश्लील गालियां देने वाला श्रीकांत त्यागी इस समय फरार है उसके खिलाफ टीम गठित की गई है। उसके सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।'

End of Article