Gurugram Crime News: एक ही घर से 4 शव मिलने के बाद सनसनी, पुलिस कर रही है जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2021, 10:04 AM IST

गुरुग्राम में एक घर से चार शवों के मिलने के बाद सनसनी फैल गई है,इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क एरिया में एक घर से चार शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस जिस वक्त मौके पर पहुंची एक लड़की घायल अवस्था में थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। 

जांच जारी फिलहाल कुछ कहना मुश्किल
पुलिस का कहना है कि फिलहाल कुछ बता पाना मुश्किल है एक ही घर में चारों शवों के मिलने की वजह क्या है। हत्या या खुदकुशी या कोई और वजह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अस्पताल में भर्ती लड़की के स्वस्थ होने के बाद ही कुछ कह पाना संभव हो सकेगा। जिस समय पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई उस वक्त सिर्फ एक लड़की मिली थी। 



मकान मालिक पर हत्या का आरोप
इस तरह की खबरें आ रही हैं कि मकान मालिक ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। मकान मालिक ने अपनी बहू के साथ किराएदार, उसकी पत्नी और बच्चे की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सभी तरह की संभावनाओं को तलाश कर जांच जारी है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि जिस तरह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्यार काफी गुस्से में रहा होगा। 

End of Article