Alwar gangrape : राजस्थान के 'निर्भया' को कब मिलेगा इंसाफ, हैवानियत के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 10:36 AM IST

Alwar gangrape : जांच में पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह आ रही है कि पीड़ित लड़की मूक और बधिर है। वह घटना के बारे में पुलिस को कुछ नहीं बता पा रही है। आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी बाहर हैं।

जयपुर : राजस्थान के अलवर में दिल्ली की 'निर्भया' जैसी झकझोर देने वाली घटना हुई है। यहां दरिंदों ने मूक-बधिर नाबालिग लड़की की लाचारी का फायदा उठाकर उसके गैंगरेप किया। दरिंदों का मन इतने से भी नहीं भरा तो उन्होंने लड़की के प्राइवेट पार्टस को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद आरोपी लड़की खून से लथपथ एक फ्लाईओवर पर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के हुए 48 घंटे बीत चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।

पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी खंगाले

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब 300 सीसीटीवी खंगाले हैं लेकिन  न तो वारदात में इस्तेमाल गाड़ी और न ही आरोपियों के बारे में कुछ पता लग पाया है। वहीं, पीड़ित लड़की की तीन घंटे तक सर्जरी हुई। उसे आईसीयू में रखा गया है। लड़की की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Rajasthan के अलवर में MBBS छात्रा के साथ गैंगरेप, दोस्त की बहन की शादी में आई थी पीड़िता

मूक-बधिर है पीड़ित लड़की

जांच में पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह आ रही है कि पीड़ित लड़की मूक और बधिर है। वह घटना के बारे में पुलिस को कुछ नहीं बता पा रही है। इस बीच, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। पूनावाला ने ट्वीट कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पूछा है कि राजस्थान की इस दिल दहला देने वाली घटना पर वह चुप क्यों हैं? अपने ट्वीट में शहजाद ने कहा कि प्रियंका छुट्टियां मना रही हैं लेकिन राजस्थान में मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ हुई इस दरिंदगी पर कुछ नहीं बोल रही हैं।
 

End of Article